-परिस्थितियों में अपने आपको चुनौतियों एवं अपेक्षाओं के लिए करें तैयार: अर्पित चड्ढा
गाजियाबाद। मोहनगर स्थित आईटीएस संस्थान में बुधवार को नवप्रवेशी छात्रों के प्रथम ग्रुप के लिए एक 3 सप्ताह का स्टूडेंट इंगेजमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शिक्षा, रिसर्च, डिफेंस, मीडिया, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, व्यवसाय जगत के विशेषज्ञों एवं उद्यमी नवप्रवेशी छात्रों को सम्बोधित कर इनका मार्गदर्र्शन करेंगे। ज्ञात हो कि आईटीएस द्वारा नए छात्रों को प्रोफेशनल एजुकेशन के लिए तैयार करने, संवेदनशील तथा अनुकूलन के साथ-साथ अपना बीबीए तथा बीसीए कोर्स पूर्ण करने के पश्चात् उपलब्ध कैरियर तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए किस प्रकार तैयारी, इस पर उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से सत्र प्रारम्भ करने के पूर्व किया जाता है। आईटीएस-दि एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने ऑनलाइन माध्यम से किया। इस दौरान ख्यातिप्राप्त मोटिवेशन स्पीकर एवं उद्द्यमी डीआई शंकर गोयनका, अमर उजाला लिमिटेड के एसोसिएट वाईस प्रेजिडेंट अशोक शर्मा, आईटीएस गाजियाबाद के स्नातक परिसर एवं आईटी के निदेशक प्रोफ0 सुनील पांडेय, वाईस प्रिंसिपल प्रोफे. नैंसी शर्मा के साथ साथ समस्त संकाय सदस्यगण तथा 500 से अधिक नव प्रवेशी छात्र उपस्थित थे।
अर्पित चड्ढा ने कहा कि वर्तमान में जिस प्रकार तेजी से विश्वस्तर पर तकनीकों का विकास हो रहा है तथ व्यवसाय जगत की आवश्यकताएं परिवर्तित हो रही हैं, नए छात्रों से अपेक्षाएं भी बढ़ रही हैं। इन परिस्थितियों में अपने आपको इन चुनौतियों एवं अपेक्षाओं के लिए तैयीर करना बहुत आवश्यक है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस पूरी प्रक्रिया में आईटी एस द्वारा सभी संभव संसाधन एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा। प्रोफ0 सुनील पांडेय ने छात्रों को संस्था द्वारा प्रदान कि जा रही सुविधाओं, संसाधनों तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए उपलब्ध अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रोफ. नैंसी शर्मा ने कहा की संस्था द्वारा सीखने एवं स्किल के विकास की अप्पर संभावनाएं उपलब्ध है। अशोक शर्मा ने वर्तमान में प्रतियोगिता परक युग में अपने आपको प्रासंगिक बनाये रखने के लिए निरंतर सार्थक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया। प्रेरक वक्ता डॉ शंकर गोयनका ने कहा की एक अच्छा प्रोफेशनल परिस्थितियों को इनके सही परिप्रेक्ष्य में देखता है तथा सकारात्मक सोच के साथ समाधान के लिए प्रयास करता है और यही समय की मांग है। 3 सप्ताह कार्यक्रम में देश एवं विदेश के विभिन्न क्षेत्रों के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ जिनमें अग्रणी शिक्षाविद, शोधकर्ता, रक्षा से जुड़े विशेषज्ञ, मीडिया, सूचना प्रौद्योगिकी, बिजऩेस लीडर्स, उद्द्यमी आदि सम्बोधित करेंगे जिनमें प्रमुख रूप से प्रो0 एम एम पंत, ब्रिगेडियर आर एस ग्रेवाल, ब्रिगेडियर (डॉ) सुनील कुमार, लेफ्ट0 जनरल आर एस पंवार, क्रिप्टो करेंसी विशेषज्ञ-चिंतन ओझा, आईआईटी चेन्नई के डाटा साइंस विशेषज्ञ डॉ चंद्रमौलि आदि सम्बोधित कर रहे हैं।
















