कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 131 में होगा नामांकन, प्रशासन ने तैयारियां की तेज
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए कटिबद्ध है जिला: इन्द्र विक्रम सिंह
18 से 25 अक्टूबर तक नामांकन होंगे दाखिल, 13 नवंबर को होगा मतदान
विजय मिश्रा
गाजियाबाद। 56-गाजियाबाद शहर सीट पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है। इस बार इस विधानसभा क्षेत्र में 4.61 लाख मतदाता 13 नवंबर को अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 2.54 लाख पुरुष और 2.7 लाख महिला मतदाताएं शामिल हैं। चुनाव आयोग से आचार संहिता लगते ही जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा सदर सीट उप चुनाव के लिए 18 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने उपचुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर एवं सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह, जिला सूचना अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हरिकृष्ण शर्मा की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव के लिए तारीख घोषित कर दी गई है। इसलिए आदर्श आचार संहिता भी 15 अक्टूबर से लागू हो गई हैं।
गाजियाबाद। 56-गाजियाबाद शहर सीट पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है। इस बार इस विधानसभा क्षेत्र में 4.61 लाख मतदाता 13 नवंबर को अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 2.54 लाख पुरुष और 2.7 लाख महिला मतदाताएं शामिल हैं। चुनाव आयोग से आचार संहिता लगते ही जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा सदर सीट उप चुनाव के लिए 18 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने उपचुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर एवं सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह, जिला सूचना अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हरिकृष्ण शर्मा की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव के लिए तारीख घोषित कर दी गई है। इसलिए आदर्श आचार संहिता भी 15 अक्टूबर से लागू हो गई हैं।
उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 18 अक्टूबर से एडीएम सिटी के कोर्ट कक्ष संख्या-127 में नामांकन दाखिल होंगे। 18 से 25 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके साथ ही नामांकन पत्रों की जांच का अंतिम दिन 28 अक्टूबर और नाम वापसी 30 अक्टूबर को होंंगे। 13 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। जबकि 23 नवंबर को गोविंदपुरम स्थित अनाज मंडी में सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। उपचुनाव 6 थाना क्षेत्रों और नगर निगम के तीन जोन क्षेत्र में गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। इसके लिए रिटर्निंग ऑफिसर सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इनके अलावा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर 4 है। इनमें जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह,नायब तहसीलदार विवेक कुमार मिश्रा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चंद्र राय, नगर शिक्षा अधिकारी महिमा विजयनगर जोन हैं।
विधानसभा क्षेत्र में 119 मतदान केंद्र व मतदेय स्थल 506
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 56-गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र 119 व मतदेय स्थल 506 हैं। इसके साथ ही 15 अक्टूबर के आधार पर मतदाताओं में पुरुष 254017, महिला 207314 मतदाता है। अन्य 29 समेत कुल 4,61360, जेंडर रेशियों 816 एवं 18 से 19 वर्ष की आयु के मतदाता 5449। जबकि 85 वर्ष से ऊपर के मतदाता 1324 व सर्विस मतदाता 240 हैं। दिव्यांग मतदाता के रूप में चिन्हित मतदाता 2388 हैं। विधानसभा क्षेत्र में 1 महिला बूथ, 1 युवा बूथ बनाए गए हैं। इस पर मतदान स्टाफ के रूप में महिलाएं तथा युवा कर्मचारी ही नियुक्त रहेंगें। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी कविनगर या घंटाघर रामलीला मैदान से की जाएगी। उपचुनाव की मतगणना गोविंदपुरम नवीन मंडी स्थल में होगी। उन्होंने बताया कि चुनाव संबंधी कार्यों के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू किए जाने के लिए एडीएम सिटी गंभीर सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। आचार संहिता प्रभावी रहने के दौरान चुनाव प्रचार भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार रिटर्निंग आफिसर से पूर्व अनुमति प्राप्त करने के उपरान्त किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने जवाब देते हुए कहा आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। उन्होंने आग्रह किया कि चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक कराने के लिए इसमें सहयोग प्रदान करें। जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च की सीमा 40 लाख रुपए आयोग द्वारा निर्धारित की गई है। इसके तहत ही प्रत्याशी अपना चुनाव में व्यय कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्टर और अकाउंट अलग से खुलवाना होगा।
उपचुनाव के लिए नियुक्त किए प्रभारी व सह प्रभारी
गाजियाबाद शहर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने प्रभारी और सह प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। बुधवार को इन सभी को चुनाव संबंधी जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य को पूर्ण रूप से स्वतंत्र, निष्पक्ष,शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराना हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल को कार्मिक एवं प्रशिक्षण, स्वीप एवं कार्मिक कल्याण,एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह को टेन्टेज व्यवस्था, मतदाता सूची संबंधित समस्त कार्य एवं स्ट्रांग रूम, एडीएम एलए विवेक कुमार मिश्रा को लेखन सामग्री, लाजिस्टिक व्यवस्था, मतपत्र व्यवस्था,पोस्टल बैलेट एवं ईटीपीबीएमएस व्यवस्था, ईवीएम व्यवस्था एवं वितरण,रिसीविंग कार्य,एडीएम सिटी गंभीर सिंह को आचार संहिता,कानून एवं शांति व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, प्रेक्षक व्यवस्था एवं वीडियोग्राफी, वेबकास्टिंग, सीसीटीवी, एडीएम वित्त एवं राजस्व सौरभ भट्ट को निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, कंट्रोल रूम, कॉल सेंटर, निर्वाचन संबंधित शिकायत प्रकोष्ठ, सी-विजिल,सूचना सेल, मीडिया, एमसीएमसी,नगर आयुक्त को मतदाता केंद्रों, मतदेय स्थल का निर्माण एवं मतदाता सम्बंधि समस्त व्यवस्थाएंं, साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था, जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह को पोल डे मॉनीटरिंग, सूचना प्रोद्योगिकी, साइबर सिक्योरिटी एवं आईटी सेल सम्बंधित व्यवस्था,सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन को चिकित्सा व्यवस्था, मुख्य कोषाधिकारी पुष्पांजलि को यात्रा भत्ता/मानदेय वितरण, जिला पूर्ति अधिकारी अमित कुमार तिवारी को खानपान व्यवस्था,मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल को अग्निशमन, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुधीर कुमार को दिव्यांगजन कल्याण व्यवस्था, मुरारी मोहन पाण्डेय संयुक्त निदेशक अभियोजन को विधि प्रकोष्ठ, एडीएम न्यायिक अंजुम बी को फोन एवं इलेक्ट्रॉनिक सेवा, मानचित्रों की तैयारी एवं कम्युनिकेशन प्लान एवं रूट चार्ट, एसडीएम सदर अरूण दीक्षित को सिंगल विंडों का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में सभी को प्रभारी अधिकारी व उनके सह प्रभारी अधिकारियों नियुक्ति करने के साथ—साथ निर्वाचन से संबंधित गतिविधियों में उनके कार्य, अधिकार, जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कायज़् को पूर्ण रूप से स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराना है।
















