गाजियाबाद। कौशांबी पुलिस ने पुलिस,आर्मी समेत अन्य परीक्षाओं में पास कराने वाले सॉल्वर गैंग के सरगना समेत अंर्तराज्यीय सॉल्वर गैंग के 4 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। इंदिरापुरम सीओ अंशु जैन ने बताया कि कौशांबी थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने वैशाली चौकी प्रभारी सोहनवीर सोलंकी ने टीम के साथ देर रात वैशाली सेक्टर-4 आंबेडकर पार्क के पास से अंतर्राज्यीय सॉल्वर गैंग के सरगना समेत 4 आरोपी को गिरफ्तार किया। सीओ ने बताया कि कई प्रदेशों में सैकड़ों छात्रों की परीक्षा करा चुके है। कौशांबी थाना प्रभारी निरीक्षक महेंंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए सॉल्वर गैंग का सरगना अजय कुमार पुत्र कैलाशचंंद्र निवासी गांव पिडराब मदनपुर शिकोहाबाद फिरोजाबाद, राजू उर्फ राजीव पुत्र महेश चंद्र निवासी चमरौली फिरोजाबाद,पवन कुमार पुत्र सत्यप्रकाश निवासी ग्राम नंगला दया मोहम्मदपुर फिरोजाबाद,राजेश मोहन पुत्र मिंतराक्ष निवासी ग्राम चमरौली मक्खनपुर फिरोजाबाद है,इनका साथी सूर्यकांत उर्फ लालू पुत्र सतेंद्र सिरसागंज फिरोजाबाद फरार है। इसे पकडऩे को टीम लगाई गई हैं। इनके पास से पिं्रटर,कीबोर्ड,माउस,डेस्कटॉप,
















