केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का 43 वां अधिवेशन सम्पन्न, अनिल आर्य फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

गाजियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का 43 वां राष्ट्रीय अधिवेशन ऑनलाइन रविवार को हुआ। जिसमें आगामी दो वर्ष के लिए अनिल आर्य को फिर से संस्था का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा महेन्द्र आर्य को राष्ट्रीय महामंत्री व धर्मपाल आर्य को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। यह कोरोना काल मे परिषद का 85वां वेबिनार था।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर परिषद का आभार व्यक्त किया। उन्होंने देश में जनसंख्या वृद्धि की समस्या को विकराल बताते हुए, जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आर्य परिषद देश व युवाओं से जुड़े ऐसे ही ज्वलंत मुद्दों पर अपनी आवाज मुखर करती रहेगी। इस दौरान देवेन्द्र भगत, दुर्गेश आर्य, उर्मिला आर्य, यज्ञवीर चौहान, रमेश खजूरिया, ईश्वर आर्या, मोहित आर्य आदि मौजूद रहे।
फोटो न: 5