सुनील-सुदेश, सुशांत, छवि समेत 5 दिग्गजों ने भरा पर्चा

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव-2022 का बिगुल बज जाने के बाद जिले में 10 फरवरी को पहले चरण में होने वाले मतदान से पहले सोमवार को भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी समेत 5 दिग्गजों ने अपने नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट में पहुंचकर कक्ष में जमा किए। रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी मोदीनगर सीट से सुदेश शर्मा ने जिलाधिकारी कोर्ट कक्ष में रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम शुभांगी शुक्ला के समक्ष नामांकन पत्र जमा किए। वहीं, मुरादनगर सीट से सुभाष वादी भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुमार ने अपर नगर मजिस्ट्रेट रिटर्निंग ऑफिसर चंद्रेश कुमार सिंह के समक्ष नामांकन दाखिल किया। वहीं, प्रदेश की सबसे बड़ी साहिबाबाद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विधायक सुनील शर्मा ने महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के साथ रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह के समक्ष नामांकन दाखिल किया। वहीं,साहिबाबाद सीट से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी छवि यादव ने भी नामांकन दाखिल किया। शहर गाजियाबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल ने रिटर्निंग ऑफिसर सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह के समक्ष नामांकन दाखिल किया।सोमवार को कुल मिलाकर भाजपा, कांग्रेस, रालोद, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी समेत 5 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जबकि लोनी विधानसभा सीट के लिए 4 नामांकन पत्र खरीदे गए। जबकि मुरादनगर सीट से 4 प्रत्याशियों ने 7 नामांकन पत्र खरीदें।साहिबाबाद सीट से 6 प्रत्याशियों ने 6 नामांकन पत्र खरीदें, शहर गाजियाबाद सीट से 5 प्रत्याशियों ने 6 नामांकन और मोदीनगर सीट से 2 प्रत्याशियों ने 3 नामांकन पत्र खरीदेंं गए। सोमवार को कुल मिलाकर 26 नामांकन पत्र खरीदें गए।

नामकंन में दिग्गजों ने दिया संपत्ति का ब्यौरा
नामांकन दाखिल करने वालों में भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा जहां करोड़पति है, वहीं, इनके और पत्नी के नाम से तीन गाडिय़ां, 2 करोड़ की नगदी समेत अन्य सामान है। वहीं, रालोद के सुदेश शर्मा के नाम से 1.50 करोड़ रुपए संपत्ति एवं कार, ज्वैलरी आदि है। ऐसे ही कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल के पास 2 करोड़ की संपत्ति,कार,ज्वेलरी आदि संपत्ति हैं। 19 जनवरी को भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग शहर गाजियाबाद सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर मेन गेट और नामांकन कक्ष तक जहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं,जिलाधिकारी के निर्देश पर पत्रकारों की भी एंट्री कलेक्ट्रेट में नामांकन कक्ष तक बैन कर दी गई है। इससे पत्रकारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिले में शुक्रवार से नामांकन दाखिल होने की प्रक्रिया शुरू होने के चलते नामांकन दाखिल हो रहे है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के चलते कलेक्ट्रेट में अंदर और बाहर पुलिस फोर्स की किलेबंदी की गई है। बैरिकेडिंग कर जहां वाहनों को पहले ही रोक दिया गया। वहीं, नामांकन पत्र जमा करने के दौरान प्रत्याशी एवं दो प्रस्तावकों को ही कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नामांकन पत्र दाखिल कराए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए है। नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की कोर्ट कक्ष के अलावा अन्य अधिकारियों की कोर्ट कक्ष में सभी पांचों विधानसभा के प्रत्याशियों के अलग-अगल कोर्ट कक्ष में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष जमा किए जाएंगे। शुक्रवार और शनिवार को मिलाकर अभी तक जिले के सभी पांचों विधानसभा सीटों से लगभग 116 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। इनमें लोनी,मुरादनगर, मोदीनगर, सदर गाजियाबाद, साहिबाबाद विधानसभा सीटो के लिए नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। कलेक्ट्रेट में न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल होने की प्र्रक्रिया 21 जनवरी तक चलेगी। नामांकन प्रक्रिया के लिए 14 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।वहीं, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर मशीन लगाने के साथ ही एंट्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कक्ष तक हो पाएगी। जिले की सभी पांचों विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी कलक्ट्रेट में बनाए केंद्र पर अपने नामांकन दाखिल करेंगे। प्रत्येक नामांकन कक्ष में दो-दो और गलियारे में चार कैमरे हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।