आयुष्मान कार्ड शिविर में 750 लोगों को मिला योजना का लाभ

गाजियाबाद। आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए वार्ड-36 के निगम पार्षद अरविंद चौधरी (चिंटू) द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 750 लोगों ने योजना का लाभ उठाया। लोगों ने बढ़चढ़ कर कैंप पर आकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। निगम पार्षद अरविंद चौधरी (चिंटू) ने कहा कि आने वाले दिनों में हमारा सदैव यही प्रयास रहेगा कि इसी तरह आमजन को सरकारी योजनाओं के बारे में क्षेत्र की जनता को जागरूक कर सकें। ताकि सभी को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा पिछले दो सप्ताह में हर रविवार को कैंप का आयोजन किया गया। जिसका क्षेत्र के लोगों को भरपूर लाभ मिला।

क्षेत्र के लोगों ने पार्षद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में आम लोगों को लगभग सभी सरकारी स्कीम का लाभ मिल रहा है। उनका हमेशा यही प्रयास रहा है कि कोई भी व्यक्ति सरकारी योजना से वंचित ना हो। क्षेत्र की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते है। इसके साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर सहयोग करते है। पार्षद के कार्यों से क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। सड़क, पार्क और पानी की सभी समस्या दूर करने के साथ क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर भी पूरा ध्यान है। अरविंद चौधरी चिंटू ने बताया कि आगे आयोजन किए जाने वाले कैंप के बारे में लोगों को समय रहते सूचित किया जाएगा। उन्होंने कहा क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।