गाजियाबाद नगर निगम के अधिशासी अभियंता अनिल त्यागी सहित 9 कर्मचारी सेवानिवृत्त

– नगर निगम सभागार में कर्मचारियों को दी गई विदाई, इंजीनियरों ने किया फेयरवेल पार्टी का आयोजन

गाजियाबाद। नगर निगम में अधिशासी अभियंता अनिल त्यागी सहित 9 कर्मचारी सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस दौरान उन्हें सम्मानित कर यादगार विदाई दी गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के कार्यों पर प्रकाश डाला। अच्छी सेवाएं देने के लिए उनकी प्रशंसा की गई। नगर निगम सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति पर अधिशासी अभियंता अनिल त्यागी, निर्माण विभाग के गैंगमैन अमीलाल, धर्मवीर, सतपाल, उम्मेद, वेदराम, उद्यान विभाग के माली रामभूल, कविनगर जोन में तैनात अनुचर मानसिंह तथा स्वास्थ्य विभाग में तैनात कर्मचारी संजय को यादगार विदाई दी गई।

नगर निगम कर्मचारी संघ ने सभी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कर्मचारी संघ ने सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा की। सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी विचार व्यक्त किए। सर्विस के दौरान के कुछ महत्वपूर्ण पलों को याद कर वह भावुक हो गए।

उधर, राजनगर में इंजीनियरों ने अधिशासी अभियंता अनिल त्यागी के रिटायरमेंट के सम्मान में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। इंजीनियरों ने अधिशासी अभियंता के सेवा कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि अनिल त्यागी ने प्रत्येक जिम्मेदारी का बखूवी ढंग से निर्वहन किया।

उनके काम-काज को विभाग में हमेशा याद किया जाएगा। मेयर आशा शर्मा, चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज सिंह, जीएम जल आनंद त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता देशराज सिंह, अधिशासी अभियंता सैयद फरीद अहमद जैदी, सहायक अभियंता श्याम सिंह, देवी सिंह, अनूप कुमार, एसआर रॉयल, अवर अभियंता योगेश कुमार, संजय गंगवार, पूजा सिंह, कपिल मोहन, गणेशी लाल, नरेंद्र शर्मा, योगेंद्र दीक्षित, राजेंद्र सिंह, शिव कुमार सरोज,

श्रीकांत सिंह राणा, मोंटी बाबू, नीतिन भारद्वाज, देवेंद्र सिंह, रवि जोशी, मोहित कुमार, राजू, भवानी सिंह, कांता त्याग, विनोद त्यागी, अंकुर शर्मा, राजकुमार, राममोहन, कॉट्रैक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रधान जयवीर गुर्जर, सीनियर कॉट्रैक्टर अरुण त्यागी, दिनेश कुमार शर्मा, विपिन गर्ग, संजीव त्यागी, शांतनु त्यागी, निखिल गोयल आदि ने उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नैन सिंह चौधरी, उपाध्यक्ष अनिल त्यागी, महामंत्री नितिन भारद्वाज, हेम सिंह, जावेद, प्रमोद प्रजापति, रमेश चंद्र जोशी, उदल सिंह, संजय वर्मा, भीम सिंह, यादव, अनुराग नागर, फारूख, राजकुमार, अनिल कुमार, धीरज शर्मा, गौरव शर्मा, देवेंद्र कुमार आदि ने सभी को सेवानिवृत्ति पर बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।