मोदी सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित: सरदार एसपी सिंह

गाजियाबाद। भाजपा के सम्पर्क द्वारा समर्थन अभियान के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सदस्य, अल्पसंख्यक आयोग उप्र, सरदार एसपी सिंह ने रविवार को प्रबुद्धजनों से मोदी सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर चर्चा करते हुए प्रसिद्ध उद्योगपति संजीव सचदेवा, इन्द्रजीत अरोड़ा, उमेश चोपड़ा व शिक्षाविद पंकज गुप्ता व अन्य प्रमुख लोगों से विस्तार से उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियाँ बताईं। इस अवसर पर सभी ने सरकार की योजनाओं व नीतियों का समर्थन करते हुए 9090902024 पर मिस्ड काल भी की।

समान नागरिक संहिता लागू करने की राय पर सभी ने पुरज़ोर समर्थन करते हुए व सकारात्मक विचार रखते हुए कहा कि इसका कानून बनाकर इसको धर्म, जाति और लैंगिक भेदभाव के बिना देश के सभी नागरिकों के लिए समान रूप से लागू कराया जाए, इसके लिए यही उचित समय है, अभी नहीं तो कभी नहीं, वाली स्थिति है। इससे देश में संतुष्टिकरण के साथ साम्प्रदायिक सद्भाव बढ़ेगा। सभी का विश्वास है कि 2024 के चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से विजयी होगी व नरेन्द्र मोदी पुन: सरकार का नेतृत्व करते हुए देश को नई बुलंदियों पर पहुँचायेंगे व विश्व में भारत की अलग पहचान स्थापित करायेंगे।

उन्होंने कहा पीएम ने इस सोच के साथ काम किया है कि, 140 करोड़ नागरिकों तक सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ पहुंचे। बीजेपी सरकार ने थ्रीडी का संकल्प लेकर निरंतर विकास की दिशा में काम किया है। इसी के चलते आज भारत विश्व पटल पर अपनी नई मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए जाना जाता है। देश ने इन नौ वर्षों में यह देख लिया कि शोषितों और वंचितों को हर हाल में उनका हक मिलेगा।