समाज में शिक्षा ही सफलता की कुंजी: शालू पाण्डेय
गाजियाबाद। शिक्षा की महत्वपूर्णता को समय पर समझा नहीं गया तो भविष्य में छात्रों को इसके दूष परिणाम देने को मिलेंगे। अभिभावक अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए हर मुमकिन कोशिश करें। शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। इसके बिना तरक्की मुमकिन नही। क्योंकि विद्या का हक सबको। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। गरीबी उसके आड़े न आ सके। हर बच्चा शिक्षित हो और समाज के विकास का हिस्सा बने। कुछ ऐसी ही सोच के साथ पिछले करीब एक दशक से क्षेत्र की एक नई राह पगडंडियां संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजसेविका शालू पाण्डेय जरूरतमंदो के लिए शिक्षक कार्य कर रही है। जीवन में शिक्षा का महत्व बताने के साथ ही प्रदूषण के प्रति भी आगाह भी कर रही है। समाजसेविका का मानना है कि समाज के लिए कुछ करने का जज्बा पूरी जिन्दगी साथ रहेगा।
फरीदाबाद सेक्टर-81 में एक नई राह पगडंडियां द्वारा संस्था का विस्तार किया गया एवं मलिन बस्ती के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उपहार स्वरूप पाठ्य सामाग्री कॉपी, पेंसिल, सॉफ्टनर, बुक्स एवं टॉफी बांटी गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष शालू पाण्डेय ने कहा किसी भी तरह की बच्चों को पढ़ाई में कोई समस्या न हो इसके लिए संस्था के पदाधिकारियों द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा। जिससे हर बच्चें को शिक्षित बनाया जा सकें। उन्होने महिलाओं को जागरूक करते हुए स्वयं सहायता समूह के फायदे बताते हुए फरीदाबाद में भी समूह बनाने का सुझाव दिया। शिक्षा हासिल करने की कोई सीमा नही है, इसके बिना जिदगी में कोई खूबसूरती नहीं है। शिक्षा के बिना सिर्फ अंधकार ही अंधकार है। इस दौरान मीटिंग एवं वितरण का कार्यक्रम हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पारुल तलान, सुनीता, मनीषा शर्मा, ज्योति एवं संजीव द्वारा किया गया। डायरेक्टर डॉ अरुण कुमार पांडेय एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।















