नगर निगम समेत निकायों चुनाव में आरक्षण पर कुल 709 आपत्तियां हुई दर्ज

गाजियाबाद। नगर निगम समेत निकायों के वार्डों के आरक्षण को लेकर अंतिम दिन शुक्रवार तक कुल 709 आपत्तियां लोगों द्वारा दर्ज कराई गई। शुक्रवार को आपत्ति दर्ज कराने का अंतिम दिन होने के चलते नगर निगम में खूब आपत्तियां लोगों ने वार्ड आरक्षण को लेकर दर्ज कराई। इन आपत्तियों का निस्तारण आज यानि कि शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में निस्तारण किया जाएगा।
जिलाधिकारी राकेश कुमार ङ्क्षसंह के निर्देश पर आपत्तियों का निस्तारण करने के लिए शनिवार का दिन निर्धारित किया गया है। एडीएम प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु सुहास ने बताया कि वार्ड आरक्षण लागू होने के बाद आपत्तियां दर्ज कराने के लिए लोगों को सात दिन का समय दिया गया था।

शुक्रवार को सात दिन पूरा होने के बाद नगर निगम समेत निकायों को मिलाकर 9 निकायों में कुल 709 आपत्तियां दर्ज की गई। इनमें नगर निगम की अंतिम दिन शुक्रवार को जहां 66 आपत्तियां दर्ज की गई। वहीं,नगर निगम की कुल मिलाकर 290 आपत्तियां दर्ज हुई। वहीं,नगर पालिका परिषद लोनी की अंतिम दिन 10 आपत्तियां कुल मिलाकर 161 आपत्तियां दर्ज हुई। नगर पालिका परिषद मोदीनगर की शुक्रवार को 7 आपत्ति समेत कुल 143 आपत्तियां दर्ज हुई।नगर पालिका परिषद मुरादनगर की शुक्रवार को 16 आपत्तियां समेत कुल 42 आपत्तियां दर्ज हुई।नगर पालिका परिषद खोड़ा-मकनपुर की कुल 16 आपत्तियां दर्ज हुई। नगर पंचायत पतला की कुल 5 आपत्तियां दर्ज हुई।

नगर पंचायत निवाड़ी की शुक्रवार को 20 आपत्तियां समेत कुल 29 आपत्तियां दर्ज हुई।नगर पंचायत डासना की एक समेत कुल 18 आपत्तियां दर्ज हुई। जबकि नगर पंचायत फरीदनगर की कुल 5 आपत्तियां वार्डों के आरक्षण को लेकर दर्ज हुई। इनमें सबसे ज्यादा आपत्तियां नगर निगम के 100 वार्डों में 290 आपत्तियां दर्ज की गई। जबकि सबसे कम आपत्तियां नगर पंचायत पतला में पांच और नगर पंचायत फरीदनगर में पांच आपत्तियां सात दिन में दर्ज हुई हैं। एडीएम प्रशासन ने बताया कि वार्डों के आरक्षण को लेकर लोगों द्वारा दर्ज कराई आपत्तियां का निस्तारण आज शनिवार सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में 29 अक्टूबर को गठित की गई कमेटी द्वारा दावे एवं आपत्तियां की सुनवाई करते हुए निस्तारण किया जाएगा। इन आपत्तियों के निस्तारण के दौरान आपत्तिकर्ता भी उपस्थित हो।