एक पेड़ मां के नाम: जीडीए उपाध्यक्ष ने सेंट्रल पार्क में रोपित किया पौधे

-पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए पौधरोपण होना जरूरी: अतुल वत्स

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू किए गए अभियान का शहर में भी आगाज हो गया है। प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से अपील भी की है कि एक पेड़ जरूर लगाएं। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शनिवार को जीडीए अधिकारियों ने भी वन महोत्सव के रूप में राजनगर एक्सटेंशन और मधुबन-बापूधाम स्थित सिटी पार्क में पौधारोपण किया। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने अधिकारियों के साथ राजनगर स्थित सेंट्रल पार्क में फलदार पौधे रोपित किया। उन्होंने पौधारोपण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए अभियान के तहत एक पेड़ मां के नमा से रोपित किया गया। पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सके कि प्रकृति और मां दोनों का ही हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए अबकी बार एक पेड़ मां के नाम से विशेष मुहिम शुरू की गई है। जिस तरीके से हम अपनी मां की देखभाल करते हैं ठीक उसी तरह प्रकृति की भी देखभाल करें।

उन्होंने कहा पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए पौधरोपण होना जरूरी हैं। इसमेें सभी का सहयोग जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि पौधे बड़े होकर पेड़ बनने के बाद पर्यावरण को बढ़ाने में सहायक होते है। इसलिए पौधारोपण किया जाना जरूरी है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों के साथ पौधारोपण किया। जीडीए उपाध्यक्ष ने जीडीए अधिकारियों और उद्यान अनुभाग को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि वृक्षारोपण में रोपित किए गए पौधों के रखरखाव एवं अन्य पार्कों में लगे पौधों का रखरखाव ठीक प्रकार से होना चाहिए। वहीं, मधुबन-बापूधाम योजना के सिटी पार्क में जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने मां सावित्री वट के नाम से पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष जरुर लगाएं, जिससे पर्यावरण का संतुलन बना रहे।

इतना ही नहीं उन्होंने पेड़ों की सुरक्षा व संवर्धन करने के लिए लोगों को प्रेरित भी किया। प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जनपद में भी एक पेड़ मां के नाम लगाने व धरती मां का वृक्षारोपण कर श्रृंगार करने का कार्य बहुत ही बृहद स्तर पर चलाये जाने की आवश्यकता है। पौधारोपण से पर्यावरण को संरक्षित रखा जा सकता है। इस दौरान जीडीए प्रभारी चीफ इंजीनियर मानवेंद्र कुमार सिंह, उद्यान प्रभारी एसके भारती एवं इंजीनियरों ने भी पौधारोपण किया। इस दौरान स्कूल के बच्चे, अध्यापक व पार्कों में टहलने वाले लोग भी शामिल हुए। पौधारोपण के दौरान सभी फलदार प्रजाति के पौधे जैसे-कल्पवृक्ष, आम, आंवला, कटहल, नींबू, अमरूद आदि फलदार पौधे रोपित किए गए।