केंद्र सरकार को किसान विरोध बताया
उदय भूमि ब्यूरो, गढ़मुक्तेश्वर।
आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित मीटिंग में पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी सरकार बताते हुए किसानों के द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन को जायज बताया।
सोमवार को आयोजित बैठक में पार्टी के जि़ला अध्यक्ष डा नरेन्द्र सोलंकी ने कार्यकर्ताओ से कहा है कि आज दौर देश के किसानों की परेशानी सुनने को मोदी सरकार कतई तैयार नहीं है। पिछ्ले 13 दिनों से कई राज्यों के किसान दिल्ली के चारो तरफ सर्दी के मौसम में डेरा डाले हैं। सरकार को थोपे गए तीनो कृषि बिल तत्काल प्रभाव से वापिस लेने चाहिए। नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि मोदी सरकार इस बिल के माध्यम से किसानों का शोषण करेगी। किसानों ने तो स्वामीनादन की रिपोर्ट को लागू करने की मांग की थी ,जिससे किसानों की आय सच मे दोगुनी होती है। दिल्ली सरकार इसे पूर्व मे ही लागू कर चुकी है। जिसमे गेहूं का रेट 2627 रुपये व धान का रेट 2667 रुपये हो गया है। डा सोलंकी ने कहा कि आम आदमी पार्टी चाहती हैं, कि किसान की हर फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय हो अगर इससे कम रेट पर कोई खरीदे तो सजा का प्रावधान हो। मोदी सरकार ने अगर इस पर जल्द फैसला नही लिया तो आम आदमी पार्टी किसानो के साथ सडकों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी।
विनीता चौधरी गढ़ नगर की महिला अध्यक्ष मनोनीत
आप के जिलाध्यक्ष डा नरेंद्र सोलंकी ने डा ज्ञानचंद को जि़ला कार्यकारणी में स्थान देते हुए विनीता चौधरी को गढ़ नगर की महिला अध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर जिला महासचिव धर्मेंद्र चोधरी, ब्रहमपाल सिंह,किसान सेल के जिला अध्यक्ष सुबोध शर्मा, नगर अध्यक्ष अजय कुमार, जिला कार्यकारणी सदस्य डा अंसार खान, डा हासिम, गंगाशरण शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष जगबीर संजय लोदी आदि लोग उपस्थित रहे।
















