-4 फैक्ट्रियों को ध्वस्त कर 10 को किया सील
गाजियाबाद। सरकारी तंत्र ने बुधवार को लोनी के अमित विहार और बेहटा हाजीपुर कॉलोनी में प्रदूषणकारी 14 अवैध फैक्टरियों पर कार्रवाई की। 4 फैक्ट्रियों को ध्वस्त करने के अलावा 10 पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। लोनी एसडीएम शुभांगी शुक्ला ने बताया कि अमित विहार कॉलोनी और बेहटा हाजीपुर कॉलोनी में अवैध रूप से मटेरियल गलाने, प्रदूषण फैलाने वाली कई फैक्टरियां संचालत हो रही थीं।
उसकी सूचना उन्हें लगी। सूचना पाकर उन्होंने प्रदूषण विभाग, बिजली विभाग, नगर पालिका परिषद व पुलिस टीम के साथ मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फैक्टरियां संचालित मिली। टीम ने दोनों स्थानों से 14 फैक्टरियों पर कार्रवाई की।
फैक्टरियों में प्लॉस्टिक मेलटिंग, वेस्ट गलाकर धातू निकालना, केमिकल का प्रयोग समेत अन्य अवैध काम होते थे। इन फैक्टरियों से निकलने वाले धुएं से आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण की मात्रा बढ़ रही थी। आसपास कॉलोनी के लोगों को भी परेशानी हो रही थी। वहीं, इन फैक्टरी संचालकों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए है। आगे भी इन फैक्टरियों पर कार्रवाई की जाएगी। इन फैक्टरियों की बिजली कनेक्शन भी काटे गए है।















