मुंबई/गाजियाबाद। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. रवींद्र कुमार सिंह को दादा साहेब फाल्के आईकन अवार्ड-2021 से नवाजा गया है। मुंबई में आयोजित दादा साहेब फाल्के आईकन अवार्ड-2021 समारोह में रविंद्र कुमार को यह उपलब्धि हासिल हुई।
गाजियाबाद निवासी रविंद्र कुमार सिंह ने यह अवार्ड प्राप्त कर न सिर्फ जनपद का बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। मुंंबई में 24 नवम्बर को समारोह आयोजित किया गया था। इस समारोह में अधिवक्ता रविंद्र कुमार सिंह ने भी हिस्सा लिया था। वह सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने अधिवक्ता हैं।
समारोह में केंद्रीय मंत्री फागन सिंह कुलस्ते ने अधिवक्ता रवींद्र कुमार सिंह को यह अवार्ड प्रदान किया। समारोह में फिल्मी जगत से भी कई नामचीन सितारे पहुंचे थे। रवींद्र सिंह को इससे पूर्व भी अक्टूबर में फ्रांस इफोडी ज्यूरी एवं गणमान्य लोगों का अपराध के कानून में मानद डायरेक्ट मिला है। यह अवार्ड मिलने से वह काफी खुश हैं। रवींद्र कुमार सिंह ने न्याय हित में गरीबों के लिए दान को पहली प्राथमिकता दी और साई मेडिकलम धाम के मुख्य कानूनी सलाहकार भी है।
उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के रहने वाले रवींद्र कुमार सिंह सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के जाने-माने सीनियर वकीलों के तौर पर जाने जाते हैं। वहीं, इनके पिता भी भारतीय नेवी में कार्यरत रह चुके हैं। रवींद्र कुमार सिंह को दादा साहेब फालके आईकन अवार्ड मिलना उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
















