70 साल बाद भोपुरा गांव के युवाओं को मिलेगा खेल का मैदान

– 5500 वर्गमीटर जमीन में खेल मैदान का मेयर ने किया उद्घाटन

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा खेल का मैदान विकसित करने की शहर में जारी मुहिम के तहत भोपुरा गांव में लाल चौक पर खेल के मैदान की क्षेत्रवासियों को सौगात मिल गई। मंगलवार को महापौर आशा शर्मा ने नगर निगम द्वारा विकसित किए जाने वाले लगभग 5500 वर्गमीटर जमीन में खेल मैदान का नारियल फोड़कर विधिवत उद्घाटन किया।
मेयर आशा शर्मा ने कहा कि गांव भोपुरा में 70 साल के बाद यहां के लोगों को खेल के मैदान की अब सौगात मिल जाएगी। निगम के वार्ड-20 के पार्षद विनोद कसाना के वार्ड क्षेत्र भोपुरा में लाल चौक पर निगम द्वारा खेल का मैदान बनाया जाएगा। महापौर ने कहा कि खेल के मैदान की भूमि लगभग 5500 वर्गमीटर में बाउंड्री वाल, ट्रैक, पौधारोपण, मिट्टी भराव का कार्य किया जाएगा। उद्घाटन के दौरान वार्ड के लोगों एवं ग्रामीणों ने महापौर एवं पार्षद का स्वागत करते हुए प्रशंसा की। महापौर ने बताया कि पार्षद के प्रयास से भोपुरा में भव्य खेल का मैदान का कार्य शुरू हो गया है। इसमें गांव के बच्चे खेलेंगे। गांव के बुजुर्गों, महिलाओं एवं गांव की बेटियों के घूमने के लिए ट्रैक बनाया जाएगा। भविष्य में बच्चों को खेल के मैदान में जो भी कमी लगेगी। खेल की सुविधा बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान का लगभग 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। मैदान बनने से बच्चों को खेलने की सुविधा मिलेगी। इस दौरान नत्थे प्रधान, रामकला, करन सिंह, महावीर सिंह, जयचंद, अजित, महेन्द्र, महीपाल, चन्द्र सिंह, जगवीर, सुरेंद्र, नरेश चौधरी, विजय रावत, उमेश, नितिन, सुमित, प्रियंका पांडेय, कांता भटनागर, राकेश, नरेन्द्र, अरविंद, राजेंद्र, रमेश, अनिल, मुनिराम, नीटू, आकाश चटवाल, रिंकु, रोहित, योगी आदि मौजूद रहे।