गाजियाबाद। आईसीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में संजयनगर निवासी एवं सेंटपॉल के छात्र सभ्य गुप्ता ने दसवीं कक्षा में जिले में सबसे अधिक अंक प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है। सोमवार को अखिल भारतीय संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीके अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हरीश मोहन गर्ग, मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल, विश्व ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व परमार्थ समिति के उपाध्यक्ष डॉ. बीके शर्मा हनुमान, प्रकाश गुप्ता, रितेश गुप्ता, चौधरी नरेन्द्र सिंह, नवीन, कुलदीप सिंह, क्रिकेटर नदीम खान, जितेन्द्र भटनागर ने पुष्प हार, शॉल व प्रशस्ती पत्र भेंट कर छात्र सभ्य गुप्ता को बधाई्र दी। सभ्य गुप्ता की माता ने अपने दोनों बच्चों को अत्यंत विषम आर्थिक परिस्थितियों में परवरिश की। क्योंकि उनके पति राजेश कुमार गुप्ता पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी थी। अपनी आंखों में आंसू रोके सीमा गुप्ता जीवन में आई इस खुशी को प्रभू का अनमोल प्रसाद मान लिया। उन्होंने बताया कि उनके जीवन का एकमात्र ही लक्ष्य था कि वे अपने पुत्र सभ्य गुप्ता व पुत्री वैष्णवी गुप्ता को पढ़ा लिखाकर योग्य बना सकूं। इसके लिए उन्होंने बच्चों की टयूशन पढ़ाने में भी गुरेज नहीं किया। बड़ी बहन वैष्णवी गुप्ता ने भी भाई की इस सफलता पर अपनी खुशी जाहिर की। संगठन की ओर से सीमा गुप्ता व कु. वैष्णवी गुप्ता का भी शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
















