गाजियाबाद। कविनगर स्थित केडीबी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को अलंकरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के सीनियर वर्ग के नवनिर्वाचित हेड गर्ल और हेड ब्वॉय को कार्यक्रम में शपथ दिलाई गई। शपथ के दौरान बच्चों ने कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं लग्न से करेंगे। स्कूल की आन-बान शान को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरूआत नवनिर्वाचित टीम द्वारा तिरंगा झंडा लहराते हुए कदम से कदम मिलाकर मुख्य अतिथि स्कूल की प्रिंसिपल निवेदिता राणा को मार्च पास्ट एवं गॉर्ड ऑफ ऑनर सलामी देते हुए किया।
प्रिंसिपल निवेदिता राणा ने हेड ब्वॉय पर्व गुप्ता एवं हेड गर्ल आरूषि दुबे को मानद चिन्ह एवं बैज प्रदान किए। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अनुशासन एवं एकाग्रता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करना हैं।एक अच्छे नागरिक के रूप में देश के प्रति अपने दायित्वों को पूवर्क पूरा करने की शपथ दिलाई गई। टीम के वाइस हेड ब्वॉय एवं वाइस हेड गर्ल स्पोट्र्स कैप्टन हाउस इंचार्ज व कोर्डिनेटर ने भी शपथ ग्रहण की। उन्होंने शपथ ग्रहण के दौरान सभी को विश्वास दिलाया कि वह अपने कर्तव्यों को सही ढंग से निर्वहन करेंगे। साथ ही सभी से सहयोग की भी अपील की।
स्कूल की उप प्रधानाचार्य नम्रता दुबे एवं स्पोट्र्स टीचर आभा शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्रों में छिपी प्रतिभा को उभारकर उनकी अनुशासनात्मक कार्य क्षमता को उजागर करना है। भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए योग्य बनाना है। उन्होंने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12 के छात्र पावस एवं छात्रा अवनी द्वारा श्रीमति सरवत जहान के निर्देशन में किया।
















