शहर में तेजी से हो रहा निर्माण कार्य नई सड़कों के निर्माण के साथ पुरानी और क्षतिग्रस्त सड़कों की भी कराई जा रही है मरम्मत

मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी ने बताया नगर आयुक्त के निर्देशन में शहर की सभी सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। सड़कों पर आवागमन सुखद रहे इसके लिए सड़कों को गड्ढा मुक्त करते हुए पेचवर्क का कार्य भी तेजी से चल रहा है। नगर निगम द्वारा तेजी से कराए जा रहे कार्यों को देखते हुए क्षेत्र वासियों द्वारा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक का धन्यवाद जताया।

गाजियाबाद। नई सड़कों के निर्माण के साथ-साथ पुरानी, क्षतिग्रस्त और टूटी हुई सड़कों की मरम्मत का कार्य नगर निगम ने तेजी से शुरू कर दिया है। क्षतिग्रस्त सड़कों का प्राथमिकता के आधार पर सुधार का कार्य किया जा रहा है। नगर आयुक्त के नेतृत्व में निर्माण विभाग द्वारा शहर में सड़कों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। सड़कों पर आवागमन सुखद रहे इसके लिए सड़कों को गड्ढा मुक्त करते हुए पेचवर्क का कार्य भी तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में सिटी जोंन अंतर्गत, राकेश मार्ग की मुख्य सड़क का निर्माण कराया गया। उक्त मार्ग शहर के पांचो वार्ड को जोड़ता है, लगभग लाखों की संख्या में प्रतिदिन आगंतुक इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। वार्ड संख्या 22 दौलतपुरा, वार्ड संख्या 39 नासिरपुर फाटक, वार्ड संख्या 52 कोटगांव पंचवटी, वार्ड संख्या 8 मालीवाडा की ओर का क्षेत्र वार्ड संख्या 96 नेहरू नगर अशोक नगर की क्षेत्रीय निवासियों को इस मार्ग का लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा शास्त्री नगर एवं गोविंदपुरम के आने वाले इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं, जिनके लिए सड़क बनाने के उपरांत आवागमन सरल और सुखद बन गया है।

मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी ने बताया नगर आयुक्त के निर्देशन में शहर की सभी सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। राकेश मार्ग की सड़क जिसकी लंबाई लगभग 700 मीटर है। 15वें वित्त से बनाई गई उक्त सड़क के निर्माण में लगभग 98 लाख लागत आई है। गुणवत्ता तथा मानक के अनुरूप बनी यह सड़क क्षेत्र वासियों के लिए काफी लाभदायक है। नगर आयुक्त के नेतृत्व में कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। शहर की अन्य सड़कों पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। क्षेत्रीय पार्षद उदित मोहन गर्ग व अन्य क्षेत्रीय निवासियों द्वारा बेहतर चल रहे कार्य पर निगम की टीम को मोटिवेट किया गया।

महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार समस्त विभाग कार्य कर रहे हैं। शहर के विकास को लेकर निर्माण विभाग ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी है। राकेश मार्ग के साथ-साथ अन्य सड़क भी शहर की आवागमन को सरल और सुखद बनाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। जीटी रोड से शनि मंदिर नासिरपुर फाटक तक सड़क का निर्माण किया गया है। नगर निगम द्वारा तेजी से कराए जा रहे कार्यों को देखते हुए क्षेत्र वासियों द्वारा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक का धन्यवाद जताया। इस दौरान सहायक अभियंता अनूप शर्मा, अधिशासी अभियंता फरीद जैदी, अवर अभियंता निर्माण नागेंद्र शर्मा की देखरेख में सड़क निर्माण का निरीक्षण किया गया।