अनमोल खन्ना की शर्मनाक हार BJP हुई शर्मशार पार्टी के गढ़ सूर्यनगर में हुई पार्षद प्रत्याशी की हार

वार्ड नगर-94 में निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण मोहन खेमका को 1788 वोट मिले

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम में भाजपा का परचम लहराया है। भाजपा के मेयर सहित 67 पार्षद चुने गये हैं। लेकिन कई वार्ड में चुनाव परिणाम अप्रत्याशित रहे हैं। भाजपा के गढ़ वार्ड नंबर-94 में सूर्यनगर में इस बार पार्षद प्रत्याशी को शर्मनाक हार मिली है। भाजपा के पार्षद पद प्रत्याशी अनमोल खन्ना को निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण मोहन खेमका ने बड़े अंतर से हराया है।

सूर्य नगर में भाजपा प्रत्याशी की दुगर्ति होगी यह किसी ने नहीं सोचा भी नहीं था। सूर्यनगर के बारे में धारना रही है कि यहां पर भाजपा जिस प्रत्याशी को टिकट देगी उसकी जीत सुनिश्चित है। सूर्य नगर के वोटरों को भाजपा का कट्टर समर्थक माना जाता है। ऐसे में अनमोल खन्ना की हार चुनावी पंडितों के भी गले नहीं उतर रही है। हालांकि चुनाव से पहले अनमोल खन्ना को लेकर कॉलोनियों में निगेटिव विचार ज्यादा दिखााई दे रहे थे। लोगों को लग रहा था कि अनमोल खन्ना को हार मिलेगी लेकिन इतनी दुगर्ति होगी इसका अंदाजा नहीं था।

वार्ड नगर-94 में निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण मोहन खेमका को 1788 वोट मिले। महत्चपूर्ण बात यह है कि सूर्य नगर में मतदान प्रतिशत कम रहा था। यहां लगभग 39 प्रतिशत मतदान हुआ था। कूल मतदान में से लगभग 52 प्रतिशत वोट कृष्ण मोहन खेमका को मिले। दरअसल अनमोल खन्ना को टिकट मिलने से भाजपाई नाराज हो गये थे। आरोप यह भी लगा था रसूख और पर्दे के पीछे की डील के तहत अनमोल को टिकट मिला था। बहरहाल इस सबका खामियाजा भाजपा को हार के रूप में भुगतना पड़ा।