भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान अन्नदाता सड़क पर उतरने को मजबूर: चौधरी यशवीर सिंह

चौ. अजयपाल प्रमुख बने जिलाध्यक्ष

गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल आगामी पंचायती चुनाव बगैर किसी दल से गठबंधन किए ही अकेले चुनाव लड़ेगी। मंगलवार को आडीसी स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान
रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने बताया पार्टी पंचायत चुनाव में किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी। रालोद का किसान आंदोलन को पूरा समर्थन है। किसानों के साथ रालोद अन्याय नहीं होने देगा। कोरोना महामारी के समय में ऐसा बिल पारित करना सरकार की गलत नीयत को दर्शाता है। इस अध्यादेश के लागू होने से किसानों की स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई है। किसान बहुत तंग व परेशान है। इसी के चलते वह सड़क पर आकर धरना-प्रदर्शन कर रहा है। उन्होने बताया प्रदेश सरकार ने पिछले चार साल में गन्ने का एक रुपए दाम नहीं बढ़ाया। मांग करते है कि गन्ने का 500 रुपए प्रति क्विंटल भाव किया जाए। क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने रालोद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चौधरी अजयपाल सिंह प्रमुख को बनाए जाने की घोषणा की। चौधरी यशवीर सिंह ने पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, तेजपाल चौधरी, मनवीर चौधरी, चेयरमैन अमरजीत बिड्डी, राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू, महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान, प्रदेश प्रवक्ता चौधरी अजयवीर सिंह एडवोकेट,रमन सिंह, ओडी त्यागी, एडवोकेट कुंवर अय्यूब अली, कपिल चौधरी, संजीव ढिंढार, रेखा चौधरी, ममता चौधरी,पूनम कौरी आदि की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष बनाए अजयपाल प्रमुख का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ेंने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए बूथ स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। रालोद के पूर्व सांसद मुंशी रामपाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी है, देश का अन्नदाता दिल्ली के बॉर्डर पर कृषि बिलों को निरस्त कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है। रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर रालोद किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव-2022 और आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर रालोद की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए बूथों से लेकर जिले में 6 लोगों की कमेटी बनाई गई है। कमेटी में जिम्मेदार लोग शामिल किए गए है। बगैर सिंबल के पंचायत चुनाव लड़ेगे। जिलाध्यक्ष बनाए गए चौधरी अजयपाल प्रमुख ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने जो जिम्मेदारी दी है। उसका जिम्मेदारी से निर्वहन किया जाएगा। जिले में पार्टी की नई कार्यकारिणी जल्द घोषित की जाएगी।
पूर्व जिलाध्यक्ष की गाड़ी से चोरों ने उड़ाया बैग
आरडीसी स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता को लेकर जहां रालोद के कार्यकर्ता पार्टी का बखान कर रहें थे। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष अजयपाल की गाड़ी से ठक-ठक गैंग बैग उडा लिया। बैग में शस्त्र लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड के अलावा अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। जिलाध्यक्ष ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष अजयपाल प्रेसवार्ता के लिए मंगलवार को आरडीसी आए थे। उन्होंने अपने चालक को गाड़ी में ही छोड़ दिया, जबकि खुद रेस्टोरेंट में चले गए। थोड़ी ही देर बाद दो युवक गाड़ी का शीशा खटखटाकर उनके चालक को बताया कि उनके रुपये नीचे गिरे हैं। जैसे ही वह रुपये देखने के लिए नीचे उतरे, गाड़ी में रखा बैग लेकर भाग गए। चालक की सूचना पर उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।