भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के पदाधिकारियों का स्वागत

मोदीनगर। भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के पदाधिकारियों का संगठन के कार्यकर्ताओं ने साहब नगर पुलिस चौकी के सामने रामनगर शिव मंदिर पर जोरदार स्वागत किया। मेरठ मंडल के अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, मंडल महासचिव चंद किरण कश्यप, जिला अध्यक्ष हापुड़ अलका कश्यप, तहसील सचिव हापुड़ संजय कुमार तवर व सीनियर सदस्य अनुज कुमार सहित  अन्य पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया। नगर अध्यक्ष मोदीनगर राहुल शर्मा ने संगठन को मजबूत व भय मुक्त मेरठ मंडल बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर जिला प्रभारी प्रकाश मेहरा, मंसाराम उपाध्याय जिला शिक्षा सचिव, दीपक सोनी जिला स्वास्थ्य सचिव, विनोद कुमार उपाध्याय जिला कोषाध्यक्ष, उमेश शर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष फरीदनगर, सोम प्रकाश, कार्यक्रम के संयोजक, गणेश दत्त नगर शर्मा व श्याम गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी आदि मौजूद रहे।