राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा मिलन समारोह में कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध, उड़े रंग

रंगों का महापर्व होली भाईचारा का प्रतीक: नगर आयुक्त

गाजियाबाद। कविनगर स्थित लांयस क्लब में राष्ट्रीय व्यापार मंडल की मेजबानी में आयोजित फाग महोत्सव एवं मिलन समारोह में मथुरा के बृज के मंझे हुए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से हर उम्र के दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शहर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ नगरायुक्त महेन्द्र सिंह तंवर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारी केके शर्मा ने की। कार्यक्रम में मनमोहक झांकियों के बाद चन्दन लगाकर फूलों वाली होली खेली गई। सभी ने होली पर्व से पूर्व फाग महोत्सव में आनंद लिया।
पहली प्रस्तुति ब्रजधाम वंदना पर बांसुरी ग्रुप कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया और श्री राधा कृष्ण बने कलाकारों ने फूलों की होली खेली। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कहा रंगों का महापर्व होली भाईचारा का प्रतीक है। इस पर्व की महत्ता को समझें और इसे इसी भाव से मनाएं। ऐसा कोई काम ना करें जिससे सामाजिक समरसता बिगड़े। पर्व पर असामाजिक तत्वों पर नजर रखें। अश्लील गाने एवं अनुचित रंग का प्रयोग ना करें।

आम लोगों एवं राहगीरों को पर्व के नाम पर तंग न किया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारी केके शर्मा ने कहा होली स्वयं मे ही एक उत्साह व उमंग से परिपूर्ण पर्व है। होली एकमात्र ऐसा पर्व है जो कि समस्त वर्ग चाहे वह मध्यम वर्ग हो या निम्न वर्ग या उच्च वर्ग सभी के द्वारा बड़े ही आन्नदमयी रूप से मनाया जाता है। होली पर्व बड़े बुजुर्गों से लेकर महिलाओं तक सभी की पंसद है।

खासतौर पर बात बच्चो की करे तो उनके लिए होली का मतलब होता है, सात दिन पहले से रंग खेलना व मौज मस्ती करना। होली का त्योहार एक आपसी भाईचारे व आपसी प्रेम का त्योहार है। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बलदेव राज शर्मा, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हाजी राजशाही, फिल्म निर्माता मनोज शर्मा, व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री  चिन्मय भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज भूषण मित्तल, व्यापारी एवं वरिष्ठ समाज सेवी विजय चौधरी, समरकूल के डायरेक्टर संजीव गुप्ता, व्यापारी नेता प्रीतम लाल, निगम पार्षद हिमांशु मित्तल, पीएन गर्ग, सुरेंद्र गर्ग, नीरज गोयल, विनित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संपन्न होने पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे व्यापार मंडल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष केके शर्मा ने सभी अतिथिगण का कार्यक्रम में पधारने पर एवं राष्ट्रीय व्यापार मंडल परिवार के समस्त सदस्यों का होली मिलन के सफल आयोजन के लिए अयोजन कर्ता पदाधिकारियों सहित कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष बालकृष्ण गुप्ता महानगर अध्यक्ष संजय गोयल, जिलाध्यक्ष महिला डॉक्टर सोनिका शर्मा, राकेश शर्मा, प्रदीप चौधरी, प्रवीण सेठी,अशोक भारतीय, अजय सिंघल, परमानंद सिंघल,पंकज त्यागी, समीर शर्मा, संदीप त्यागी रसम, रुद्रप्रताप त्यागी ,असीम कटारिया, अनिल मेहरा , वंदना चौधरी, तरुनिमा श्रीवास्तव, हरमीत बक्शी, मुनींद्र आर्य,, मनोज गुप्ता, सुरेश सिंह, विकास त्यागी, राजेश वर्मा, राजीव त्यागी, योगेंद्र त्यागी, नीता भार्गव, करण शर्मा, प्रदीप पाठक, लविश गर्ग, आलोक त्यागी, शैलेन्द्र बाबा, संजीव कुमार आदि रहे।