राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ के दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने आशीष त्यागी

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ की राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक में कार्य कारिणी सदस्यों ने एकमत होकर सर्वसम्मति से आशीष त्यागी को पुन: संघटन का राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन क्लासिक रेसिडेंसी राजनगर एक्सटेंशन में किया गया। आगरा से आए शिक्षाविद महाराज सिंह त्यागी की अध्यक्षता में विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा करते हुए वार्षिक योजनाओं पर राष्ट्रीय कार्यालय सचिब अंकुल त्यागी ने समस्त सदस्यों के सामने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल पूर्ण की घोषणा करते हुए अध्यक्ष पद पर चुनाव का प्रस्ताव रखा। राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनोज त्यागी ने आशीष त्यागी के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सभी ने ध्वनि मत से पारित कर अपनी सहमति प्रदान की तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष त्यागी का माल्यार्पण कर बधाई दी। आशीष त्यागी ने समस्त कोर कमेटी के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहाकि संघटन को पूरी ऊर्जा के साथ व सभी को साथ लेकर सभी राज्यो में संघटन को गतिशीलता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्रीय संघटन मंत्री सन्दीप त्यागी नारंगपुर, हरियाणा प्रदेश प्रभारी सुशील त्यागी शिकारपुर, राष्ट्रीय महासचिव राकेश त्यागी रोजा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता अजय त्यागी, दिल्ली प्रदेश प्रभारी संजीव त्यागी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महाराज सिंह त्यागी आगरा, पुष्पेंद्र त्यागी आगरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन त्यागी मोरटा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनोज त्यागी आदि उपस्थित रहे।