पुरानी पेंशन बहाल के लिए अटेवा ने दी आंदोलन को नई धार

-चार राज्यों के बाद अब केन्द्र व अन्य प्रदेशों में पुरानी पेंशन जल्द होगी बहाल: रजत प्रकाश प्रहरी
-पुरानी पेंशन बहाली हमारा अधिकार, हर कीमत पर होगी बहाल: मनीष शर्मा
-दिल्ली घेरों एवं 29 जनवरी को मेरठ चलो अधिवेशन कार्यक्रम की प्रदेश और मण्डल के पदाधिकारियों ने की रुपरेखा तैयार

गाजियाबाद। वर्ष 2004 के बाद केंद्र एवं राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बंद कर एनपीएस योजना का लाभ दिया जा रहा है, जो कि सेवानिवृत्त पर नाम मात्र का सहारा है। निजीकरण और एनपीएस को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए अटेवा दृढ़ संकल्पित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में चार राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हुई है। उसी प्रकार एक दिन पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाल होगी। उक्त बातें रविवार को पुरानी पेंशन बहाल के लिए अम्बेडकर रोड़ स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज में पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को अटेवा/एनएमओपीएस के नेतृत्व में जोरदार तरीके से आगाज करने के लिए संगठन की मंडलीय कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री रजत प्रकाश प्रहरी ने कहीं। उन्होंने कहा बहुत ही जल्द हिमाचल में भी पुरानी पेंशन बहाल होने वाली है। दिल्ली की धरती पर एक बड़े आंदोलन को एनएमओपीएस के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाल के लिए दिल्ली घेरों एवं 29 जनवरी को मेरठ चलो अधिवेशन कार्यक्रम की अटेवा और एनएमओपीएस के प्रदेश और मण्डल के पदाधिकारियों ने रुपरेखा तैयार की।

प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा की पुरानी पेंशन पूरे देश से बहाल होगी जो अन्य संगठन पुरानी पेंशन की बात से पहले बिदक जाते थे आज वह पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष करने के लिए मजबूर हैं, सबसे बड़ी बात तो यह है कि आज राजनीतिक पार्टियां हमारी लड़ाई को लड़ रही हैं।

मोहित राघव ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती अटेवा और अटेवियंस दिन रात इस पुरानी पेंशन की लड़ाई को लड़ेगा, पेंशन शहीद रामशीष की कुर्बानी को बेकार नहीं जाने दिया जायेगा। कवींद्र सिंह ने कहा कि अटेवा एकमात्र ऐसा संगठन है जिसने पेंशन के संघर्ष में अपने एक साथी की कुर्बानी तक दी है। गाजियाबाद जिलाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने कहा अटेवा एक ही मंच, एक ही नारा, पुरानी पेंशन अधिकार हमारा जैसे संगठन के साथ सभी संगठनों को मिलकर अटेवा का साथ देना चाहिए। जब तक राज्य सरकार व केंद्र सरकार नवीन पेंशन योजना बंद कर पुरानी पेंशन योजना को बहाल नहीं करेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यदि ओल्ड पेंशन को जल्दी लागू नहीं किया गया तो समस्त कर्मचारी आंदोलन की राह पकड़ेंगे।

पुरानी पेंशन बहाली हमारा अधिकार है। इसे हम किसी भी कीमत में बहाल करवा कर रहेंगे। आज देश के चार राज्यों ने पुरानी पेंशन बहाल कर दी है। अब केंद्र और अन्य प्रदेशों की बारी है। हमारा आंदोलन हमें हक जरूर दिलाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारी सुभाष चंद शर्मा (जिलाध्यक्ष बागपत), मुनीराम सिंह (जिलाध्यक्ष मेरठ), मोहित राघव (जिलाध्यक्ष हापुड़), रविन्द्र कुमार सिंह ( जिलाध्यक्ष गौतम बुधनगर ), इंद्रेश यादव (जिलाध्यक्ष, बुलंदशहर) सभी जिलाध्यक्ष अपने जिले की जनपदीय कार्यकारणी के साथ उपस्थिति हुए। कार्यक्रम में मुरादनगर ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में मुरादाबाद ब्लॉक कार्यकारणी विस्तार करने की भी विधिवत घोषणा की गई।

जनपद गाजियाबाद की जिला कार्यकारिणी में सुधीर त्यागी, प्रदीप कुमार चौहान (कोषाध्यक्ष), संतोष पाल (महामंत्री), रामशेष वर्मा (उपाध्यक्ष), पंकज पुष्कर (जिला उपाध्यक्ष), आरती वर्मा (जिलाअध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ), मीनू शर्मा (जिला महामंत्री महिला प्रकोष्ठ), सीमा भड़ाना, रेखा शर्मा (संयुक्त मंत्री, लोनी), संजय शर्मा (ब्लॉक संरक्षक भोजपुर), परस गोस्वामी (ब्लॉक अध्यक्ष लोनी), संजय चौधरी (ब्लॉक अध्यक्ष मुरादनगर), अमित त्यागी (महानगर अध्यक्ष), जाकिर हुसैन, उबेद उर रहमान, राकेश कुमार (संयुक्त मंत्री भोजपुर), मीनू गोस्वामी, राजकिशोर मिश्रा, एसपी सिंह, नवीन आदि कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का आयोजन अटेवा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा एवं रामशेष वर्मा (जिला उपाध्यक्ष) के निर्देशन में सफल संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सनातन धर्म इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य गोविंद कुमार सिंह ने सभा की अध्यक्षता की एवं अन्त में रामशेष वर्मा (उपाध्यक्ष, अटेवा) ने सभा में आए सभी आगंतुकों का धन्यवाद प्रेषित किया। अटेवा की मंडलीय कार्यकारणी बैठक को सफल बनाने में दीपक कुमार चौबियान (प्रधान लिपिक) का विशेष योगदान रहा।