पेंशन यात्रा को सफल बनाने के लिए अटेवा ने तैयार की रणनीति

अटेवा कार्यकारिणी की घोषणा, रितु ढींगरा बनी ब्लॉक अध्यक्ष रजापुर
एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा को सकुशल कराने के लिए गाजियाबाद को 5 जोन में किया विभाजित

गाजियाबाद। अटेवा गाजियाबाद की जिला कार्यकारिणी की टीम द्वारा दिशा एजुकेशनल एवम् वेलफेयर ट्रस्ट के राजनगर आरडीसी कार्यालय में मीटिंग आयोजित की। जिससे पेंशन यात्रा को जनपद गाजियाबाद में सफल बनाया जा सकें। इस पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में रजापुर ब्लॉक की अटेवा कार्यकारिणी की घोषणा की गई। रितु ढींगरा को ब्लॉक अध्यक्ष रजापुर, गुरदीप सागर को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, ममता भटनागर को ब्लॉक उपाध्यक्ष रजापुर मनोनित किया गया।

मीटिंग में मंडल उपाध्यक्ष राजकिशोर मिश्रा, जिला संरक्षक सुधीर त्यागी, जिलामंत्री संतोषपाल, जिला उपाध्यक्ष रामशेष वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौहान, जिला संगठन मंत्री शिव पाल सिंह, जिला महिला महामंत्री मीनू शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष लोनी पारस गोस्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष भोजपुर राजपाल यादव उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने किया एवं सभी से आवाहन किया कि 1 जून चंपारण बिहार से पेंशन पुरूष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में से शुरू होने वाली पेंशन यात्रा को सफल बनाने के लिए सहयोग करें। 13 जून को यात्रा गाजियाबाद में पहुंचेगी। रात्रि विश्राम गाजियाबाद में ही करेगी उसके उपरांत 14 जून को गाजियाबाद में किसी निर्धारित स्थल पर सभा के आयोजन के उपरांत यात्रा प्रात: 10 बजे दादरी, गौतम बुद्धनगर के लिए प्रस्थान करेगी। पेंशन यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों को बनाकर जिम्मेदारियां दी गई हैं।

एनएमओपीएस राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा के लिए अटेवा पेंशन बचाओ मंच गाजियाबाद द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय से आगामी 13 व 14 जून को एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा को सकुशल कराने के लिए जनपद गाजियाबाद को 5 जोन में विभाजित करते हुए सभी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। कार्यक्रम को अपने तहसील/ ब्लाक क्षेत्र के पदाधिकारियों के सहयोग से लेते हुए कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा जनपद यात्रा प्रभारी, जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) आरती वर्मा जनपदीय महिला प्रकोष्ठ यात्रा प्रभारी, (लोनी, मोदीनगर) जिला उपाध्यक्ष रामशेष वर्मा यात्रा प्रभारी, (रजापुर, मुरादनगर) जिला संगठन मंत्री एसपी यात्रा प्रभारी, (ब्लॉक रजापुर) ब्लॉक अध्यक्ष गीता ढींगरा, (लोनी ब्लॉक) ब्लॉक अध्यक्ष पारस गोस्वामी, (मुरादनगर) ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौधरी, (भोजपुर) ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल यादव, (माध्यमिक मोदीनगर) संयुक्त मंत्री बीएल जायसवाल, (महानगर गाजियाबाद) महानगर अध्यक्ष अमित त्यागी सह यात्रा प्रभारी बनाया गया है। भीम भारत भूषण (आईटी सेल प्रभारी), मीनू शर्मा (जिला महामंत्री महिला प्रकोष्ठ), आरती वर्मा (जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ), सीमा भड़ाना (जिला संगठन मंत्री), रिंकी गुप्ता (लोनी ब्लॉक महामंत्री) प्रचार प्रसार समिति।

प्रदीप कुमार चौहान (जि़ला कोषाध्यक्ष), गुरदीप सागर (ब्लॉक कोषाध्यक्ष रजापुर), सेमसन (ब्लॉक कोषाध्यक्ष लोनी), मनोज कुमार (ब्लॉक कोषाध्यक्ष भोजपुर), तरुण कुमार (महानगर कोषाध्यक्ष) अर्थ व्यवस्था समिति। राज किशोर मिश्रा (मंडल उपाध्यक्ष), मनीष कुमार शर्मा (जिलाध्यक्ष), रामशेष वर्मा (जि़ला उपाध्यक्ष), प्रदीप चौहान (जिला कोषाध्यक्ष),
सुधीर सुधीर त्यागी (जिला संरक्षक), मनोज रोहिल्ला (जिला ऑडिटर), अजय गहलोत (जिला प्रवक्ता) रात्रि विश्राम समिति। मीनू शर्मा (जिला महामंत्री महिला प्रकोष्ठ), पवन शर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सीमा बढ़ाना (जिला संगठन मंत्री), दीपक चौबियान (जिला संगठन मंत्री), मोहम्मद अब्बास( जिला प्रवक्ता), राकेश कुमार(सयुक्त मंत्री भोजपुर), उब्बेद उर रहमान, जाकिर हुसैन कार्यक्रम स्थल समिति।