बारावफात पर्व: निगम चलाया विशेष सफाई अभियान

-मस्जिदों पर सफाई, चूना तथा पेयजल की गई व्यवस्था

गाजियाबाद। पैगंबरे इस्लाम की योमे पैदाइश (जन्मदिवस) का पर्व बारावफात इस वर्ष भी सादगी के साथ मनाया जाएगा। बारावफात पर्व की पूर्व संध्या पर नगर निगम के स्वास्थ्य कर्मियों ने शहर की मस्जिदों पर सफाई अभियान चलाते हुए चूना और पेयजल की व्यवस्था कराई।
मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के आदेश पर सोमवार को नगर निगम के स्वास्थ्य कर्मियों ने शहर में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान मस्जिदों के बाहर सफाई करते हुए चूने का छिड़काव और पेयजल की व्यवस्था की। नगर आयुक्त ने रात्रि कालीन सफाई कर्मियों को शहर की सभी मस्जिदों के बाहर सफाई करने तथा चूना का छिड़काव करने के आदेश दिए थे। महाप्रबंधक जल योगेश श्रीवास्तव को सभी मस्जिदों के बाहर पेयजल की व्यवस्था के लिए भी आदेशित किया गया, ताकि वहां आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल की सुविधाएं प्राप्त हो सके। पर्व पर क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू करने के लिए पार्षदों से भी सहयोग मांगा गया। बारावफात पर्व पर मस्जिदों में आने वाले श्रृद्धालुओं को गंदगी और पानी की समस्या से न जूझना पड़े, इसको लेकर नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर निगम की पूरी टीम और पार्षदों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।