गाजियाबाद। मकर संक्रांति का पर्व जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया है। जगह-जगह भंडारे लगाकर खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। गर्म कपड़े और अन्य प्रकार का सामान जरूरतमंदों को दान किया। भगवान सूर्य देव से परिवार में सुख शांति और समृद्धि की कामनाएं कीं। राष्ट्रीय परशुराम परिषद के जिला अध्यक्ष बोबी पंडित ने अपने कार्यालय रेलवे रोड पर मकर सक्रांति के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें बोबी पंडित व काफी संख्या में गणमान्य लोगों ने प्रसाद वितरण किया और सैकड़ों लोगों को भोजन कराया। बोबी पंडित आए दिन ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं। भंडारे में पहुंचे गाजियाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव एवं एडवोकेट पंडित विजय गौड़ ने प्रसाद वितरित करते हुए बताया मकर संक्रांति का पर्व हमारी आस्था एवं संस्कृति के महान गौरव को याद दिलाता है। इस प्रकार के आयोजन से समाज के अनेक लोगों को एक साथ बैठने का अवसर प्राप्त होता है। जिससे उनके अंदर आत्मीयता एवं सामाजिक समरसता का भाव पैदा होता है। इस दौरान जिसमें विनोद मिश्रा, नरेंद्र शर्मा, लीलू पंडित, पूर्व चेयरमैन राम आसरे शर्मा, विनोद प्रधान, जिला पंचायत विकास यादव, दीपक वत्स, लाला प्रधान, पं अरुण शर्मा, प्रवेश कौशिक, सुनील शर्मा, अवकाश कात्यान ,मुकुल शर्मा विमल पंडित ,राजीव शर्मा ,कपिल मुद्गल, राहुल पंडित, सुनील शर्मा, प्रभाकर शर्मा, प्रदीप शर्मा, संगीता पांडे ,रोहित शर्मा, शिवा पंडित, गुरुदत्त शर्मा, मनीष पंडित, नंदिनी शर्मा, वैशाली ,किसान मोर्चा उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज, निधि शर्मा ,नीलम त्यागी, निशांत शर्मा, नवीन भारद्वाज ,पी के त्यागी, सुरेश गोस्वामी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
















