मुरादनगर। अ.भा. परशुराम सेवा दल एवं ब्राह्मण समाज विधान सभा क्षेत्र मुरादनगर के तत्वाधान में शुक्रवार को भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन महामना पं मदन मोहन मालवीय पब्लिक स्कूल सरना चौक में धूमधाम से मनाया गया। ब्राह्मणों द्वारा महायज्ञ किया गया। जिसमें 11 हजार आहुतियां देकर राष्ट्र एवं प्राणिमात्र कुशलता की कामना की गयी तथा समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोगों को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। कोरोना काल में अग्रणी भूमिका निभाने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अ. भा. परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं विनोद कुमार मिश्रा ने भारतरत्न महामना पं मदन मोहन मालवीय के प्रति अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि मालवीय जी ने ब्रिटिश शासन काल में हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना कर शिक्षा जगत में विश्ववर्णीय कीर्तिमान स्थापित किया। राष्ट्र सदैव उनका आभारी रहेगा। पं विनोद कुमार मिश्रा ने नौजवानो का आहवान करते हुए कहा कि महामना पं मदन मोहन मालवीय ने सन 1939 में राष्ट्रीय स्तर पर ऑल इंडिया ब्राह्मण महासभा के नाम से सभा का गठन किया। उन्होंने ब्राह्मण नौजवानों का आह्वान करते हुए कहा कि मालवीय जी के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज व राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका प्रतिपादित करें। क्योंकि ब्राह्मण उस मार्ग से भटक गया है जिसकी कल्पना मालवीय जी ने की थी। ऐडवोकेट पूर्व बार सचिव पं विजय गौड़ ने कहा कि पं. मदन मोहन मालवीय देश के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने देश को अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके जनमदिन पर उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने की जरूरत है। भारत की दो महान विभुतियों पं. मदनमोहन मालवीय व अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस एक ही दिन है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं प्रमोद कौशिक ने की तथा संचालन पं प्रेमचंद शास्त्री ने किया। इस दौरान नरेन्द्र शर्मा पूर्व सभासद, बॉबी पंडित जिलाध्यक्ष परशुराम दल, पं विद्यासागर शर्मा, पं ओमपाल शर्मा, पं महेंद्र शर्मा एडवोकेट, पं यति शर्मा, आशीष कौशिक, जगदीश शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, यशोदा मिश्रा, मीनम मिश्रा, ममता, भावना आदि उपस्थित रहे।
















