विकास का दूसरा नाम भाजपा: मनोज गोयल

-साहिबाबाद प्रत्याशी के लिए क्षेत्रीय लोगों के साथ पार्षद ने की बैठक

गाजियाबाद। योगी सरकार ने साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम किया है। यहां सरकार की सबसे ज्यादा योजनाओं का लाभ जनता को दिया गया है। छोटी से लेकर बड़ी समस्याओं का समाधान कराने के साथ विकास कार्य से विधानसभा क्षेत्र में आने वाली प्रत्येक मोहल्ले व गली को जोड़ा गया। यह बातें रविवार को कैलाश टावर कौशांबी मेंं विधानसभा प्रत्याशी विधायक सुनील शर्मा के बड़े भाई विजय शर्मा और क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल द्वारा आयोजित बिल्डिग़ के लोगों के साथ बैठक के दौरान क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने कहीं। उन्होने कहा सबसे आबादी वाले साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में सुनील शर्मा ने अपने कार्यकाल में कई विकास कार्यों को अंजाम दिया है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ ही जनता की सुरक्षा और उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोडऩे की दिशा में काम हुए हैं। इंदिरापुरम में विकसित कैलाश मानसरोवर धाम अपने आप में एक उपलब्धि है। पूर्व की सरकार ने हज हाऊस बनाकर सिर्फ एक समुदाय के लिए काम किया। मगर भाजपा सरकार ने सभी धर्मो को एक मुख्यधारा में जोडऩे का काम किया है। शिक्षा के क्षेत्र में पूर्व की सरकार में सरकारी स्कूल में बच्चे दरी बैठकर शिक्षा ग्रहण करते थे। मगर भाजपा सरकार में रहते हुए विधायक सुनील शर्मा ने सबसे पहले शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सभी विद्यालयों में बच्चों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था कराई। पहले सभी सड़के गड्ढो में तब्दील थी, मगर आज हर गली-मौहल्ले में इंटरलॉकिंग टाइल्स और बुजुर्गो के लिए पार्क का सांैदर्यीकरण कराने के साथ उनके बैठने की उचित व्यवस्था की गई। विजय शर्मा ने कहा पूर्व की सरकार का काम किसी से छुपा नही है। अगर फिर से विकास की लहर चाहिए तो आने वाली 10 फरवरी को भाजपा को वोट कर सुनील शर्मा के हाथों को हमें और मजबूती देनी होगी। तभी प्रदेश के साथ क्षेत्र का विकास संभव होगा। नही तो फिर से पूर्व की तरह विकास के नाम पर लूटने वाली सरकार आएगी और बहन-बेटियों को शोषण होगा। कोरोना काल के दौरान जिस तरह से लोगों के बचाव के लिए सरकार ने कार्य किए है वह सराहनीय है। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की शुरूआत की गई, जिसका लाभ हर व्यक्ति को मिला। वह चाहे गरीब हो या फिर अमीर। भाजपा सरकार विकास की सरकार है। इस दौरान भाजपा नेता अवधेश कटिहार, केवल सेठी, लक्ष्मीकांत चांनना, विजय खन्ना, अशोक परवल, आशीष सक्सेना, अजय गुप्ता, अश्वनी गर्ग, उषा गुप्ता, शशि अग्रवाल, रीता कत्याल, बीना सेठी, गीता खन्ना, मिनी गुप्ता, अनीता चड्ढा, संजय महेश्वरी, नरेंद्र चड्डा, आरके देव, अंकुर सिन्हा, अमित सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।