वायदे को पूरा करने पर विश्वास करती है भाजपा, गुंडागर्दी खत्म: अतुल गर्ग

-फिर से योगी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लोगों ने लिया संकल्प

गाजियाबाद। भाजपा ने जनता से जो वायदे किए थे उन्हें पूरा करने का काम किया है। पूर्व की सरकार सिर्फ घोषणाबाजी में लगी रहीं और इसी वजह से उन्होंने उत्तर प्रदेश को विकास के मामले में सबसे निचले पायदान पर पहुँचा दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल निर्देशन में पांच साल में गरीबों की जमीनों पर कब्जा करने वाले भूमाफियाओं की संपत्ति कुर्क की गई या फिर उन पर बुल्डोजर चलाए गए। यह बातें रविवार को शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने कहीं। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार से पहले क्या होता था यह आप भलीभांति जानते हो। वो गाना तो आपको यादा होगा जिसके बोल हैं, सराफत छोड़ दी मैंने। पूर्व की सरकारों में गुंडे ये ही गाना गुनगुनाते थे। आज क्या स्थिति है। यह भी आप जानते हैं। गुंडे कहते हैं कि गुंडागर्दी छोड़ दी है मैंने, मुझे माफ कर दो। पूर्व की सरकार और योगी सरकार में यह फर्क है। पांच साल के दौरान मुख्यमंत्री ने गुंडों के खिलाफ जो कार्रवाई की उसके डर से गुंडों ने गुंडागर्दी करना छोड़ दिया है। गुंडे-बदमाश अब थानों में जाकर माफ करने की भीख मांगते हैं। जबकि पहले दिन छिपते ही गुंडे-बदमाश लोगों से राहजनी, लूटपाट करने निकल पड़ते थे।

उन्होंने लोगों से कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। भाजपा सरकार ईमानदार है, योग्य है और हौसले वाली है। अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी तक के खिलाफ योगी सरकार ने कार्रवाई की है, कोई दबाव नहीं लिया। इसलिए योगी सरकार में फर्क साफ दिखता है। योगी सरकार में किसी की हिम्मत ही नहीं की कोई गुंडागर्दी करे। सारस्वत ब्राह्मण समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष गिरीश सारस्वत व महा सचिव ज्ञान चंद सारस्वत के नेतृत्व में सैकड़ो सदस्यों ने अतुल गर्ग को समर्थन पत्र सौप तथा वोट देने और दिलवाने के लिए संकल्प लिया। जनसंपर्क के दौरान अतुल गर्ग ने प्रजापति कॉलोनी, सैनी विहार, खैराती नगर, बागू, राहुल विहार, विजयनगर, भूड़भारत नगर, माधवपुरा, डूंडाहेड़ा, नसरत पुरा, प्रताप विहार, नारी विश्वास भारती पार्क, शिवपुरी, मवई, गीतांजलि स्कूल, बुध विहार, माता कॉलोनी, मुकुंद नगर, हरवंश नगर, हिंदनगर, दौलतपुरा, गगन एनक्लेव, जैन नगर, न्यू पंचवटी, कृष्णा एनक्लेव, कोट गांव व बजरिया ने सम्पर्क अभियान के दौरान वोट मांगे। इस दौरान साजिद सैफी, अनिल स्वामी, धर्मेंद्र जाट, चमन सैन, राजेन्द्र जाटव, दुर्गेश शर्मा, सुधीर शर्मा, लेखराज माहौर, विवेक त्यागी, अभिषेक त्यागी, मनोज कांगड़ा, सुधीर शर्मा, ऋषभ जैन, रेखा जैन, हरप्रीत सिंह जग्गी, संत राम यादव, मुकुल शर्मा, ललित शर्मा, राजीव दिवाकर, श्यामवीर सिंह चौधरी, मनोज चौधरी, अंशुल, सत्येंद्र ठाकुर, पुष्पेंद्र चौधरी, गोपाल सिसोदिया, साक्षी नारंग, प्रदीप चौधरी, आजाद बाल्मीकि, आकाश शर्मा, शिवमोहन गर्ग, आशीष झा, राजीव कामत, जितेंद्र यादव, रघुनंदन भारद्वाज, मनोज त्यागी, चंद्रशेखर, प्रवेश यादव, जय वीर भड़ाना, शैलेंद्र सिंह, चंचल माहौर, सविता गुप्ता आदि मौजूद रहे।