ब्रिज विहार में भाजपाईयों ने धूमधाम से मनाया 42वें स्थापना दिवस

सुरक्षित और मजबूत हाथों में देश का नेतृत्व: मनोज गोयल

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को ब्रिज विहार मंडल के सूर्य नगर स्थित पार्क में ध्वजारोहण कर धूमधाम से मनाया गया।1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी तब से आज तक भाजपा संघर्ष करके निरंतर बढ़ती जा रही है और इसका विस्तार होता जा रहा है। पूरे विश्व में सबसे बड़ी पार्टी आज भारतीय जनता पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी का एक ही उद्देश्य है, राष्ट्र का निर्माण राष्ट्र की तरक्की सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास भारत को शक्तिशाली बनाना आतंक से मुक्त इसी के चलते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दिन रात तरक्की कर रहा है। पार्षद मनोज गोयल ने कहा आज के कार्यकर्ताओं के लिए यह स्वर्णिम दिन है की आज 42वर्षों की सफल राजनीतिक यात्रा के साक्षी आज के कार्यकर्ता बन रहे हैं। आज देश में सबसे ज्यादा विधायक और सांसद हमारे हैं। 30 वर्षों के बाद केवल हमारी पार्टी को राज्यसभा में 100 सीटों से ज्यादा संख्या का भी गौरव प्राप्त हुआ है। यह इसलिए संभव है कि देश का नेतृत्व मोदी जी के सुरक्षित और मजबूत हाथों में है।

उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और यही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सामान्य कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश का प्रधानमंत्री भी बन सकता है।विश्वव्यापी महामारी कोरोना को भी वैक्सीन का आविष्कार करके मात दे दी। भाजपा से गांव गरीब का जुड़ाव इसलिए बढ़ रहा है, क्योकि वह पहली बार अंत्योदय को साकार होते देख रहा है। बीजेपी का मतलब देशहित है, भाजपा का मतलब योग्यता को अवसर है। इस मौके पर मंडल के अध्यक्ष सुधीर त्यागी, मंडल महामंत्री शशि खेमका, महामंत्री अर्जुन तोमर, पूर्व पार्षद पंचम चौधरी, अवधेश कटिहार, मनोज डागर, सुगंध पाल, विजेंद्र जैन, कपिल जैन, अनुपमा श्रीवास्तव, प्रज्ञा अग्रवाल, अजय त्यागी, बॉबी त्यागी, दीप्ति किरण शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया।