भाजपा पार्षद ने वार्ड-72 में चलाया जन जागरण अभियान

भ्रष्टाचार मुक्त एवं रामराज्य के लिए भाजपा जरूरी: मनोज गोयल

गाजियाबाद। साहिबाबाद विधानसभा भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा के पक्ष में वोट के लिए क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल के नेतृत्व में प्रतिदिन वार्ड-72 में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस जन जागरण अभियान के सकारात्मक रिजल्ट भी सामने आ रहे है। गुरूवार को कौशांबी ए और बी में क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने चुनाव प्रचार किया। गली-गली घूम कर लोगों को मुख्यमंत्री की योजनाओं के बारे में बताते हुए फिर भाजपा को वोट करने की अपील की। मनोज गोयल ने कहा पूर्व की सरकार में गुंडाराज चरम पर था और आज गुंडे सलाखों के पीछे है। यह सब भाजपा सरकार में ही संभव हो पाया है।

अगर फिर से पूर्व की सरकार आ गई तो व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। बहन-बेटियां घर से बाहर निकलने मे डरेगी और थानों अपराधियों का कब्जा होगा। कोरोना काल में किस तरह मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश में मजबूत प्रबंधन से कोरोना के विस्तार को रोका गया। वैक्सीनेशन का अभियान रिकॉर्ड स्तर पर चलाया गया। कोई भी भूखा ना रहे इसके लिए राशन की व्यवस्था की गई। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के तहत प्रदेश में कार्य किए गए। विधानसभा तथा वार्ड-72 में हुए विकास कार्यों तथा सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभ को भी क्षेत्र की जनता को बताया गया। जनता में मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ के प्रति बड़ी भारी संख्या में स्नेह और प्रेम देखने को मिला। उन्होंने कहा अगर क्षेत्र के विकास को और बढ़ाना है तो भाजपा को लाना होगा। नही तो फिर क्षेत्र से विकास दूर हो जाएगा। भाजपा सरकार सर्वहितैषी सरकार है। जहां बिना भेदभाव के हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसलिए अगामी 10 फरवरी को फिर से कमल को खिलाने का किया जाएगा। इस मौके पर एबी ब्लॉक के अध्यक्ष देवेंद्र भार्गव, जीडी शर्मा, मंजू शर्मा, रितु वर्मा, एसके गोयल, मुनेश चौहान, विकास अग्रवाल, प्रेम गोयल, एचपी सिंह, स्नेह, गरिमा शुक्ला, राजेंदर खंडेलवाल, अजय जैन, सुनीला कालरा, शिव मित्तल, सतबीर चौधरी, राम, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, श्याम सुंदर सिंह, विनोद कुमार, पूजा मेहरा, रेनू मल्होत्रा, नवीन उप्पल, शिव शंकर उपाध्याय, पवित्रा, सतीश लखेड़ा, विमला भट्ट, विमला चौधरी, रेनू नेगी, बीना बिष्ट, सीमा पांडे, दुर्गा देवी, पंकज मलिक, प्रदीप चंद्र, रंजीत, पूनम कपूर, सुनील सराफ, मंगल सिंह, दुष्यंत गौतम, पूनम कपूर सहित बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।