BJP पार्षद को हुआ कोरोना परिवार के सदस्य की दुबई ट्रैवल की है हिस्ट्री

गाजियाबाद में बीजेपी पार्षद अमित त्यागी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक उनके परिवार के सदस्यों की भी कोरोना की जांच होगी।

गाजियाबाद। शहर में एक बार फिर सात माह बाद कोरोना संक्रमण का पहला केस सामने आया है। हालांकि विशेषज्ञ डॉक्टर ने वैरिएंट होने की आशंका जताई है। निजी चिकित्सक ने निजी लैब में मरीज की जांच कराई है। जिसमें कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज और उसके परिवार से सभी सदस्यों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। गाजियाबाद में बीजेपी पार्षद अमित त्यागी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक उनके परिवार के सदस्यों की भी कोरोना की जांच होगी।

स्वास्थ्य विभाग सैंपल कलेक्ट कर जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजेगा। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य की दुबई की ट्रैवल हिस्ट्री है। बीजेपी पार्षद का परिवार गाजियाबाद के शास्त्री नगर इलाके में रहता है। कोरोना के नए वैरिएंट की जांच के लिए उनका सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए लैब में भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक करीब सात महीने बाद कोविड का केस मिला है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि मरीज को एहतियात बरतने और भीड़भाड़ वाले स्थान पर ना जाने की सलाह दी गई है। मरीज शास्त्री नगर का निवासी हैं। नाक-कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. बीपी त्यागी ने इसे कोरोना के नए वैरिएंट होने की आशंका जताई है।