भाजपा पार्षद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर रोपित किए पौधे

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन कौशांबी में धूमधाम से मनाया गया। रविवार को मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कौशांबी अंतरिक्ष ग्रीन टावर के सामने वाले पार्क में क्षेत्रीय भाजपा पार्षद मनोज गोयल ने अशोक के 10 पौधे रोपित कर पर्यावरण का संदेश देने के साथ ही योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पार्षद मनोज गोयल ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार देश को विकास के पथ पर ले जा रही। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश तरक्की के रास्ते पर अग्रसर है। कोरोना काल के दौरान जिस दृढ़ता से प्रधानमंत्री ने देश को संभाला व सराहनीय है।

भाजपा शासनकाल में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और अपराधों के ग्राफ में कमी आई है। भाजपा विकास का दुसरा नाम है। जो सबका और सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। इस दौरान कैप्टन शशांक जैन, अंतरिक्ष ग्रीन के जनरल सेक्रेटरी सरबजीत खंडसाल, ए ब्लॉक के अध्यक्ष देवेंद्र महाजन, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, शिव शंकर उपाध्याय सहित क्षेत्र के अन्य निवासी उपस्थित रहे।