– 14 लाख रुपए की लागत से सड़क पुनर्निर्माण एवं नाली निर्माण कार्य शुरू
गाजियाबाद। कहते है कि शहर के विकास कार्यो को प्रारूप देने में पार्षदों का बहुत बड़ा योगदान होता है। उसी योगदान में वार्ड-72 को संवारने में क्षेत्रीय पार्षद अपनी अहम भूमिका बाखूबी अंजाम देते नजर आ रहे है। सड़क निर्माण, पार्क सौंदर्यीकरण से लेकर कोरोनाकाल में लोगों की सुरक्षा को लेकर किए गये उपायों के साथ कोरोना टीका करण तक के कार्यो को पूर्ण करने में पार्षद ने ईमानदारी के साथ निर्वहन किया। इसी कड़ी में फिर रविवार को कौशांबी शिप्रा अजुर से वेब माल तक सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का पार्षद मनोज गोयल के नेतृत्व में समाजसेवी जेके शर्मा ने नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। करीब 14 लाख रुपए की लागत से सड़क का पुनर्निर्माण तथा नाली निर्माण शुरू कराया गया।
क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि पिछले काफी समय से यह सड़क जर्जर स्थिति में थी। जिसका लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में जलभराव होने के कारण हादसों की संभावना बनी रहती थी। मगर सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्र के लोगों का इसका लाभ मिलेगा और जलभराव की समस्या से भी लोगों को निजात मिल सकेगी। कार्य शुरू होने पर शिप्रा अजूरआरडब्ल्यू द्वारा क्षेत्रीय पार्षद का सम्मान किया गया। इस मौके पर आरडब्ल्यू के अध्यक्ष अजीत अग्रवाल, जनरल सेक्रेटरी राजीव कुमार, ज्वाइंट सेक्रेट्री, अमान अकील कोषाध्यक्ष, अमित अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह, ललित भटनागर, राहत सिद्धकी, अनुज मोदी, रविकांत माथुर, गुलशन सदाना, अरविंद महेश्वरी, राजेंद्र गोयल, भाजपा नेता श्याम सुंदर सिंह आदि क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
बरसात में गिरी पेड़ो की टहनियों को किया साफ
भारी बरसात के कारण जगह-जगह सड़क किनारे लगे छायादार पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य पार्षद ने शुरू कराया। सुरक्षा की दृष्टि से सड़क की सीमा के भीतर छायादार पेड़ों की टहनियों की छंटनी कर सड़को को साफ किया गया। पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि बरसात के कारण मैक्स अस्पताल वैशाली के सामने भी एक पेड़ की टहनी सड़क पर गिरी हुई थी। जिस कारण सड़को पर यात्रा के दौरान दुर्घटना की आंशका बनी हुई थी। यात्रा के दौरान सड़को पर टहनियां गिरी हुई दिखाई दी तो अपने समर्थ, भाजपा कार्यकर्ता श्याम सुंदर सिंह की मदद से टूटे हुए पेड़ की टहनी को रोड़ से एक तरफ साफ कराया गयाद्ध जिससे लोगों सड़को पर चलने में किसी परेशानी का सामना न करने पड़े।
















