हर संकट में भाजपाइयों ने किए ऐतिहासिक काम: मोहित बेनीवाल

-भाजपा की जिला एवं महानगर भाजपा कार्यसमिति की बैठक का आयोजन

गाजियाबाद। भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर जनप्रतिनिधियों ने कोरोना संक्रमण काल का संकट से लेकर सामाजिक कार्यों में रचनात्मक तरीके से सकारात्मक कार्य किए। इसके लिए गाजियाबाद के सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बधाई के पात्र है। यह बातें रविवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी मोहित बेनीवाल ने भाजपा की कार्यसमिति की बैठक के दौरान कहीं। रविवार को मोहननगर स्थित आईटीएस कॉलेज के सभागार में जिला एवं महानगर भाजपा कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल एवं महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर वंदे मातरम गान के साथ संत रविदास की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए शुभारंभ किया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृृत्व में आयोजित महानगर की जिला कार्यसमिति बैठक एवं डाटा प्रबंधन कार्यशाला चार सत्रों उद्घाटन सत्र, राजनीतिक प्रस्ताव डाटा प्रबंधन कार्यशाला, आगामी कार्यक्रमक सत्र, समाप सत्र के रूप में बैठक की गई। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने प्रस्तावना पढ़ी। उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने सभी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों एवं केंद्रीय बजट पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने देश के बजट को सर्व हितकारी, सर्व स्पर्शी बताया। प्रथम सत्र की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल ने की। दूसरे सत्र में शोक प्रस्ताव के बाद मौन धारण करने के बाद राजनीतिक प्रस्ताव पढ़ते हुए बैठक में सर्वसम्मति दी गई। राजनीति प्रस्ताव में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बलदेव राज शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा,धीरज शर्मा, बॉबी त्यागी, चमन चौहान,संजीव झा आदि शामिल रहे। यह सत्र डाटा प्रबंधन एवं उपयोगिता पर केंद्रित रहा। भाजपा आईटी के क्षेत्रीय संयोजक अंबर स्वामी ने सभी को सरल ऐप से जोड़कर उसकी उपयोगिताओं के बारे में बताया।

संचालन राहुल गोयल ने किया। दूसरे सत्र की अध्यक्षता पूर्व महापौर आशु वर्मा ने की। इसके बाद तीसरे सत्र में प्रदेश मंत्री महानगर के प्रभारी अमित बाल्मीकि ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा की। मंडल कार्यसमिति, बूथ सशक्तिकरण,मंडल सशक्तिकरण,जी-20 के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि भाजपा 9 फरवरी को बजट गोष्ठी,11 को भाजपा समर्पण दिवस मनाएगी। प्रबुद्ध संगोष्ठी,सहकारिता चुनाव अप्रैल के अंत में निकाय चुनाव का आयोजन किया जाएगा।

शहर विधायक अतुल गर्ग ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व धन्यवाद के साथ कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ कराया। इस दौरान विजय मोहन, निवर्तमान महापौर आशा शर्मा, खोड़ा नगर पालिका चेयरमैन रीना, डॉ.वीरेश्वर त्यागी, राजेंद्र यादव,कामेश्वर त्यागी,रूचि गर्ग,सचिद्दानन्द शर्मा,सुशील गौतम, बॉबी त्यागी, संदीप त्यागी,चमन चौहान, रनिता सिंह, इंदु जोहरी, धीरज शर्मा, गुंजन शर्मा, संजीव चौधरी,मीडिया विभाग से अश्वनी शर्मा,महानगर मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी, धीरज अग्रवाल,जयकमल आदि सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।