आत्मनिर्भर महिलाओं के लिए बेस्ट है भाजपा सरकार: अतुल गर्ग

-भारत की महिलाओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर हर क्षेत्र में मनवाया लोहा: मेयर

-भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर महिलाओं को किया सम्मन्नित

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अतुल गर्ग ने कहा कि भारत की महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। यह बात एक बार नहीं, लाखों बार साबित हो चुकी है। बस जरूरत है तो परिवार और सरकार के सपोर्ट की। इसके लिए भाजपा सरकार ने भी कदम उठाए हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन-प्रशासन दृढ़ संकल्पित है। भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर नारी शक्ति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित में राज्य मंत्री गर्ग ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए कानून तो बहुत हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है तब से बहन-बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। मेयर आशा शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने महिलाओं के लिए जितना कार्य किया है, पिछले 4 सालों में वर्तमान सरकार द्वारा हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कराए जा रहे हैं। राशन की दुकानों से लेकर किसानों की धान खरीद तक सभी में सरकार ने प्रमुखता से प्रतिभाग किया है। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश के समग्र विकास को दृष्टिगत रखकर एक सार्थक प्रयास किया है, जिसमें कृषक, व्यापारी, श्रमिक, विद्यार्थी एवं आमजन को सम्मिलित कर सभी का विकास किया है। मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति थीम नारी सम्मान, नारी सुरक्षा एवं नारी स्वावलंबन सरकार द्वारा एक अनूठी पहल है, जिससे महिलाओं को अधिक सशक्त बनाया जा सके। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ. सीमा जिला आपूर्ति अधिकारी, शोभा भारती पत्रकार, नेहा वालिया महिला कल्याण अधिकारी, प्रतिभा सिंह प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, आशा शर्मा, सचिन डागर, मधुबाला सक्सेना, श्वेता छपारिया, सोमिया, छाया सिंह, रजनी, राधा, सुषमा, कविता, भावना, मोनिया, मनीष, सागर, को सम्मानित किया गया। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से आई एलईडी वेन के माध्यम से वर्तमान सरकार की उपलब्धियों को प्रसारित किया गया। इस मौके पर मोदीनगर विधायक मंजू शिवाच, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, अध्यक्ष दिनेश शर्मा, राज्यमंत्री प्रतिनिधिन राजेन्द्र मित्तल (मेंहदी वाले) अािद लोग उपस्थित रहे।