गाजियाबाद। भाजपा को प्रदेश की जनता से कोई सरोकार नहीं है। ये लोग सिर्फ जुमलेबाजी कर जनता का ध्यान भटकाने में लगे रहते हैं। इस सरकार की तो अफसरशाही पर कोई पकड़ है और ही ये अफसरों पर यकीन करते हैं। आज प्रदेश की जनता अपने आपकों ठगा सा महसूस कर रही है। इसलिए आने वाली 10 फरवरी को जनता वोट की चोट से भाजपा को सबक सिखाएगी।
यह बातें मंगलवार को साहिबाबाद विधान सभा संख्या से कांग्रेस की प्रत्याशी संगीता त्यागी ने संजय कॉलोनी और लाजपत नगर में प्रचार प्रसार के दौरान कहीं। उन्होंने कहा भाजपा ने यूपी की जनता को धोखा देकर सरकार बनाई है। ये जनता को एक बार फिर धोखा देने का कर रही है। मगर इस बार जनता जुमलेबाजी की सरकार को पहचान चुकी है। इसके झूठ से सभी भलीभांति परिचित हैं। युवा एवं रोजगार विरोधी बीजेपी सरकार बताए कितनों को और किसे नौकरी दी यह आज तक पता चल पाया है।
उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। उन्होंने वहां जनता से उनके मुद्दे सुने और जनता से वायदा किया कि वह साहिबाबाद के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने वहां डिग्री कॉलेज व अस्पताल के निर्माण का वायदा किया जो साहिबाबाद की पुरानी मांग है। प्रत्याशी को जनता से भारी समर्थन मिल रहा है। प्रत्याशी के साथ प्रचार में वीरपाल चौधरी कपिल त्यागी शहजाद मौजूद रहे।















