विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा ने रविवार को वैशाली क्षेत्र में जनसभाएं की। जनसभा के दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनी और भाजपा सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर जानकारी दी। जनसभा में मौजूद वैशाली के पार्षद मनोज गोयल ने लोगों को बताया किस तरह क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कार्य कराया जा रहा है और भाजपा सरकार में किस तरह से विकास कार्यो को प्राथमिकता दी जा रही है।
गाजियाबाद। विधायक आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत रविवार को नगर निगम के वार्ड नंबर-72 वैशाली सेक्टर-1 में सभा आयोजित की गई। एक्सप्रेस ग्रीन बिल्डिंग में आहूत सभा में BJP MLA सुनील शर्मा ने जनता के साथ सीधा संवाद किया। जनता द्वारा जरूरी मुद्दों को उठाया गया। विधायक ने विकास से जुड़ी भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया।
यह भी पढ़े – upsc exam – फेल होने पर इंजीनियर ने जान दी
पार्षद मनोज गोयल के प्रयासों से यह सभा कराई गई। कार्यक्रम में एक्सप्रेस ग्रीन, नीलपदम कुंज तथा क्लाउड नाइन वैशाली के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नागरिकों ने BJP MLA सुनील शर्मा के समक्ष अपने विचार रखे। ज्यादातर नागरिकों ने नाले की मुख्य समस्या के विषय में अवगत कराया। इस पर BJP MLA शर्मा ने बताया की नाले की साफ-सफाई एवं पुर्ननिर्माण कार्य के लिए करीब 10 करोड़ का बजट नगर निगम से स्वीकृत हो चुका है। इसका लाभ क्षेत्रीय जनता को मिलेगा।
BJP MLA ने बताया कि साहिबाबाद विधान सभा क्षेत्र में लगभग 2000 किलोमीटर रोड है, जिसमें लगभग 80-90 प्रतिशत रोड का निर्माण हो चुका है। इसके अलावा 6 फ्लाईओवर और 2 अंडरपास भी इस विस क्षेत्र में बनाए गए हैं। सरकारी अस्पताल के लिए नगर निगम द्वारा भूमि उपलब्ध करा दी गई है। जल्द सरकारी अस्पताल का निर्माण शुरू हो जाएगा। BJP MLA ने कहा कि कानून व्यवस्था और विद्युत आपूर्ति में पहले के मुकाबले काफी सुधार आया है। कोरोना संक्रमण को मात देने में योगी सरकार ने जनता की मदद से सफलता प्राप्त की है। इसकी प्रशंसा डब्ल्यूएचओ तथा ऑस्ट्रेलिया की संसद में वहां के सांसद ने भी की है।
यह भी पढ़े – Madan Sweets – रेस्टोरेंट में हुआ कांड, वीडियो वायरल
BJP MLA ने बताया कि साहिबाबाद विधान सभा क्षेत्र में जितने भी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र हैं, वहां 2-2 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर विधायक निधि से उपलब्ध कराए गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से फ्री में वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रवीण माहेश्वरी, मोहित शर्मा, पूजा गुप्ता, ममता त्रिपाठी, राम तिवारी, अंशुल काचरू, संजीव जग्गी, नरेश उपाध्याय, नरेंद्र बहुगुणा, मुरारी सेठ, अवधेश कटियार, श्याम सुंदर सिंह, विनोद कुमार, पवित्रा आदि नागरिक मौजूद रहे।
















