भाजपाईयों ने सुंदरकांड पाठ कर खिचड़ी प्रसाद किया वितरण

गाजियाबाद। मकर संक्रांति पर्व पर शनिवार को नेहरूनगर स्थित भाजपा के महानगर कार्यालय पर भाजपाईयों ने सुंदरकांड पाठ हवन-पूजन कर खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया। वहीं, भाजपा कार्यालय पर भाजपा के वरिष्ठ 37 कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में मकर संक्रांति का पर्व हवन-पूजन कर मनाया गया। विधि विधान और पूजन के साथ श्री सुंदरकांड पाठ का भक्तिमय आयोजन पंडित मथुरादास व्यास के द्वारा किया गया।

सुंदर कांड पाठ का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पत्नी रितु शर्मा, राज्यसभा सांसद डॉ.अनिल अग्रवाल के संकल्प के साथ हुआ। पूजन के दौरान सभी को मकर संक्रांति की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शहरवासियों के लिए उनके उत्तम स्वास्थ्य, आपसी सौहार्द, व्यापार बढ़ोतरी की प्रार्थना की गई।

मकर संक्रांति का त्योहार दान और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। गरीबों में अन्नदान प्रसाद वितरण किया गया। भाजपा के 37 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, सिद्धपीठ दूधेश्वरनाथ मंदिर के श्रीमहंत नारायण गिरि, प्रदेश मंत्री प्रभारी महानगर अमित बाल्मीकि, महापौर आशा शर्मा, विधायक अतुल गर्ग, विधायक अजित पाल त्यागी, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बलदेव राज शर्मा, पूर्व विधायक कृष्ण बीर सिरोही, पूर्व महापौर आशु वर्मा, अमरदत्त शर्मा, डॉ. कृष्णवीर चौधरी, अजय शर्मा, मयंक गोयल, वीरेश्वर त्यागी, सरदार एसपी सिंह, विजय मोहन, पार्षद अनिल स्वामी, पार्षद राजेंद्र त्यागी, रीता सिंह, महानगर मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी, विरेन्द्र सारस्वत, अनुज मित्तल, ओम दत्त कौशिक, पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप, पुष्पेंद्र रावत, संजीव गुप्ता, रुद्र प्रताप त्यागी आदि सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।