जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति भाजपा सरकार संकल्पबद्ध
Vaccine Campaign – गाजियाबाद। गांधी आइडियल स्कूल में शुक्रवार को भाजपा महानगर द्वारा चलाए गए Vaccine Campaign अभियान के तहत गांधीनगर मंडल अध्यक्ष दयानंद बैंसला के साथ महानगर भाजपा महामंत्री सुशील गौतम, महानगर मंत्री गुंजन शर्मा वैक्सीनेशन के लिए आए हुए लोगों को उनसे बात कर उन्हें बाहुबली कहकर उनका हौसला बढ़ाया एवं वहां मौजूद प्रत्येक सरकारी कर्मचारी जो Vaccine Campaign में अपना पूरा समय दे रहे हैं। महानगर मंत्री गुंजन शर्मा ने बताया इस कैंप के दौरान लोगों ने बिना किसी भ्रम के कोविड से बचाव का टीका लगवाने के लिए आए और भाजपा कार्यकत्ताओं ने पूरे कैंप को बहुत ही सुचारू रूप एवं पूरे अनुशासनात्मक तरीके से चलाया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई Vaccine Campaign का बखान करते हुए कहा जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति भाजपा सरकार ने सदैव संकल्पबद्ध होकर कार्य किया है। भारत को कोरोना मुक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी वयस्कों को मुफ्त में टीका देने का एलान कर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को भारी राहत दी है। इससे कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को नया बल मिल रहा है, जिसमें देश की जनता अपना सहयोग दे रही है। इस मौके पर वैक्सीनेशन सेंटर की नोडल अधिकारी डॉक्टर पवन कुमारी, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग, एडवोकेट अमन अग्रवाल, मनु वशिष्ठ, सुनील प्रताप सिंह, सिद्धार्थ गुप्ता, भारत भूषण, संजीव सीमा आदि सभी मौजूद रहे।
















