गाजियाबाद। बृज बिहार मंडल युवा मोर्चा में 1 बूथ 20 यूथ एवं युवा सम्मेलन के संदर्भ में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा अभिषेक जैन रहे। क्षेत्रीय युवा मंत्री युवा मोर्चा अभिषेक जैन ने कहा प्रदेश में वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है।
इस मेहनत को दोहराकर योगी आदित्यनाथ को पुन: प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करना है। बूथ स्तर तक पार्टी को बहुत मजबूत किया जाए। एक बार फिर प्रदेश में भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएंगी। जिसमें आप सभी की भागेदारी बहुत जरूरी है। भाजपा के हाथ को और अधिक मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के साथ जोडऩे का काम करें।
भाजपा सरकार सर्व हितैशी है। जो बिना किसी निस्वार्थ के सभी को साथ लेकर चलने का काम कर रही है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा सचिन डेढ़ा, महानगर महामंत्री युवा मोर्चा नितिन शर्मा, मंडल महामंत्री मनीष सिंह, मंडल मंत्री युवा मोर्चा शिवा राणा, मंडल मंत्री प्रवीण राघव, युवा मोर्चा सभी कार्यकर्ता एवं समस्त टीम उपस्थित रही।
















