ब्रिज बिहार में भाजपा युवा मोर्चा की बैठक

गाजियाबाद। भाजपा युवा मोर्चा ब्रिज विहार मंडल की बैठक की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। भाजयुमो के क्षेत्रीय सदस्य रवि भाटी ने भविष्य की योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जल्द युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसके मद्देनजर यह बैठक बुलाई गई है। इस दौरान ब्रिज विहार मंडल के पदाधिकारी व सेक्टर संयोजक और सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।बैठक में वन बूथ ट्वंटी यूथ बनाने की योजना तैयार की गई। भाटी ने युवा संवाद कार्यक्रम एवं सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजयुमो को मजबूत करने के लिए सभी को मिल-जुलकर प्रयास करने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए ताकि इसके अच्छे परिणाम मिल सकें।

बैठक मे युगांक यादव, दीपक ठाकुर, ब्रिज विहार मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सोनू चौधरी, मंडल मंत्री शिवा राणा, प्रवीन राघव मंडल मंत्री, अनुज पाल कोषाध्यक्ष, अभिषेक राणा सेक्टर संयोजक कड़कड़ मॉडल, बूथ अध्यक्ष सुनील वाल्मीकि आदि युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।