अलविदा रोजा पर भाजयुमो ने दिया भाईचारे का संदेश

गाजियाबाद। भाजपा युवा मोर्चा की महानगर इकाई ने अलविदा रोजा के अवसर पर भाईचारे की मिसाल पेश की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शरबत पिलाकर मुस्लिम भाइयों का रोजा खुलवाया। भाजपा युवा मोर्चा के महानगर मंत्री ठाकुर संजय सिंह एवं ब्रिज विहार मंडल के मंत्री शिवा राणा ने मुस्लिम भाइयों का रोजा शरबत पिलाकर खुलवाया। बड़ी मस्जिद महाराजपुर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। बृज विहर मंडल अध्यक्ष सोनू चौधरी के आवास के सामने बड़ी मस्जिद है। जहां भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यह कार्यक्रम कर पूरे प्रदेश में भाईचारे का संदेश देने का प्रयास किया। भाजयुमो नेता ठाकुर संजय सिंह का कहना है कि क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम के बीच सौहार्द कायम रखने को हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों समुदाय के नागरिक आपसी प्रेम एवं सद्भाव के साथ प्रत्येक त्यौहार मनाते हैं। इसी के मद्देनजर भाजयुमो ने अलविदा रोजा के दौरान मुस्लिम भाइयों को शरबत पिलाकर रोजा खुलवाया।रमजान मुबारक के अंतिम शुक्रवार (जुमा) के मौके पर जिले भर में जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई। रमजान मुबारक के अंतिम शुक्रवार अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। इस दौरान मुस्लिमों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली व तरक्की की दुआ की। इस मौके पर मुस्लिम धर्मगुरू ने कहा कि मुसलमान वो है जिसके हाथ और जुबान से किसी को कोई तकलीफ न पहुंचे। इसलिए सभी मुस्लिमों को चाहिए कि वह कोई ऐसा कार्य न करें जिससे किसी दूसरे को कोई तकलीफ पहुंचे।