चीयर फॉर इंडिया अभियान चलाकर भाजयुमो करेगी युवाओं को प्रोत्साहित

गाजियाबाद। पहली बार देश की 127 एथलीट टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जो कि अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय नेहरू नगर पर प्रेसवार्ता कका आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वरुण गोयल ने कहा कि आज भारत में युवाओं की संख्या दुनिया के अन्य देशों की अपेक्षा सबसे अधिक है। इसलिए देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल के युवा मोर्चा इकाई होने के नाते यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम प्रदेश के हर जिलों के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि भाजयुमो हियर फॉर इंडिया अभियान चलाकर युवाओं को अनुशासित और एथलीटों की तरह मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। 30 जुलाई से 8 अगस्त तक के इस बीच के अभियान को पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा चलाएगी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष, गौरव चोपड़ा, राहुल गिरी गोस्वामी, संदीप चौरसिया, मोनू त्यागी आदि उपस्थित रहे।