गाजियाबाद। लोहा विक्रेता मंडल आगामी 8 मार्च को अपना स्थापना दिवस मनाएगा। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान संस्था के जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के गठन के बाद से पहली बार स्थापना दिवस आयोजित किया जा रहा है। इसी दिन संस्था के नवनिवार्चित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, प्रदेश राज्यमंत्री अतुल गर्ग, महापौर आशा शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष अशोक गोयल, महेंद्र अग्रवाल, यूपीसीडा की सहायक महाप्रबंधक डॉ.स्मिता सिंह आदि शामिल होंगे। स्वागताध्यक्ष की जिम्मेदारी उद्यमी राकेश सिंघल संभालेंगे। डा. अतुल जैन ने बताया कि संस्था के सीनियर और महिला दिवस के उपलक्ष्य में कुछ महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा शहर की महापौर और यूपीसीडा की सहायक महाप्रबंधक को व्यापारी सम्मानित करेंगे। राष्ट्र को समर्पित कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से की जाएगी। इस दौरानइंद्रमोहन कुमार, राजकुमार अग्रवाल, अंबरीश जैन, राजीव गुप्ता, सतीश बंसल, संजय गोयल, गौरव मिगलानी, सौरभ गोयल, आनंद प्रकाश, जयकुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
















