गाजियाबाद में चीफ इंजीनियर ऑफिस में रिश्वतखोर इंजीनियर गिरफ्तार

-3.60 करोड़ रुपये के ठेके के नाम पर ठेकेदार से 21 लाख की मांग रहा था रिश्वत

गाजियाबाद। जिले में इन दिनों रिश्वत का खेल जोरों पर है। जहां बिना रिश्वत के कोई काम होता नजर नही आता है। मुरादनगर श्मशान की घटना को अभी तीन माह बीते है, इसके बाद भी अधिकारी उस घटना से सबक लेते नजर नही आ रहें है। मुरादनगर की घटना के बाद गुरूवार को भी एक रिश्वत लेने का मामला प्रकाश में आया है। जहां ठेकेदार को ठेका देने की एवज में उससे लाखों रूपए रिश्वत लेने की मांग की गई। ठेकेदार ने इसकी शिकायत एसपी विजिलेंस से कर दी थी। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने गुरूवार को रिश्वत लेते हुए जल निगम के अधिशासी अभियंता (एक्सइएन) को दबोच लिया। टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत के लाखों रूपए बरामद किए। आरोपित अधिशासी अभियंता (एक्सइएन) विक्रम सिंह ने 3.60 करोड़ रुपये के ठेके के नाम पर ठेकेदार से 25 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। इस मामले की शिकायत ठेकेदार ने एसपी विजिलेंस से की थी। इसके बाद टीम का गठन कर आरोपित को पकड़ा गया। विजिलेंस ने आरोपित के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपित मूलरूप से बुलंदशहर के थाना डिबाई स्थित गांव गालिबपुर का निवासी है। वह जल निगम की दिल्ली जल संपूर्णति रखरखाव इकाई गाजियाबाद में तैनात है और राजनगर सेक्टर एक स्थित जल निगम मुख्य अभियंता के कार्यालय में बैठते है। वर्तमान में वह सेक्टर 62 नोएडा ओवरजीस टावर में परिवार के साथ रह रहा था। फरवरी 2021 में जल निगम के ठेकेदार मेरठ निवासी सतीश कुमार को मुरादनगर में सिल्ट हटाने का ठेका 3.60 करोड़ रुपये में मिला था। इसकी एवज में एक्सइएन सतीश से सात फीसद कमीशन की मांग कर रहा था। रिश्वत नहीं देने पर वह सतीश को काम नहीं करने नही दिया जा रहा था। एक्सइएन ने सतीश से 25 लाख रुपये की मांग की तो घटते हुए पहले 23 लाख रूपए पर बात तय हुई। इसके बाद 21 लाख रुपये की रिश्वत तय हो गई। एक्सइएन के लगातार दबाव बनाने पर सतीश ने मामले की शिकायत एसपी विजिलेंस कुंवर अनुपम सिंह से पांच अप्रैल को कर दी। इसके बाद इंस्पेक्टर अशोक सिसौदिया व संजय शर्मा के नेतृत्व में विजिलेंस टीम का गठन किया गया। जिसके बाद योजना के मुताबिक सतीश गुरूवार दोपहर 13 लाख रुपये लेकर एक्सइएन के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एक्सइएन को 13 लाख रुपये की रिश्वत दी और विजिलेंस की टीम ने विक्रम को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। विजिलेंस की टीम ने रिश्वत के मामले में विक्रम के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।