गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर-1 तथा कौशांबी में रेडिसन होटल के बाहर गंगा वाटर की मुख्य लाइन पिछले 5 दिन से टूटी पड़ी है। यह पाइप लाइन नाले से सटी है। नतीजन पानी की सप्लाई एक समय हो पा रही है। नगर निगम के अधिकारी दिन-रात इस लाइन को दुरूस्त करने में लगे हैं। लाइन पुरानी होने के कारण फॉल्ट की जगह नहीं मिल पा रही। पानी की समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने शुक्रवार को जलकल विभाग के सहायक अभियंता अस कुमार, जूनियर अभियंता सोमेंद्र तोमर सहित मौके पर जाकर स्वयं काम का जायजा लिया। साथ ही कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय पार्षद ने बताया टूटी लाइन के मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है, कल तक पानी की समस्या दूर कर दी जाएगी।
















