राजनगर में गरजा निगम का बुलडोजर

-सिटी व कविनगर जोन में अवैध अतिक्रमण हटाकर वसूला गया जुर्माना

गाजियाबाद। शहर की सड़कों पर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिये है। अवैध निर्माणकर्ताओं पर कार्रवाई के साथ जुर्माना भी वसूला जा रहा है। साथ ही चेतावनी भी दे रहा है अगर दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो एफआईआर की कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही सभी जोनल प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए जा चुके हैं। जिसके क्रम में उनके द्वारा प्रतिदिन कार्यवाही चल रही है। कविनगर जोनल प्रभारी आशुतोष गुप्ता द्वारा आरडीसी राजनगर इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। जिसमें 63000 जुर्माना भी वसूला गया।

जोनल प्रभारी ने बताया कि बीकानेर वाला सहित कई प्रतिष्ठानों को चेतावनी भी दी गई है कि वह सरकारी जमीन पर किसी प्रकार का त्रिपाल या अन्य लगाकर अवैध अतिक्रमण न करें जुर्माना भी काटा गया है। मौके पर टीम सहित जाकर सड़कों पर अवैध रूप से लगे खोके त्रिपाल अन्य हटाए गए। जिससे शहर की सुंदरता खराब हो रही थी और आवागमन में भी काफी परेशानी हो रही थी। सिटी जोन के जोनल प्रभारी गजेंद्र द्वारा भी प्रतिदिन शहर से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसमें पुलिस व प्रशासन का भी विशेष सहयोग भी निगम को मिल रहा है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर के निर्देश अनुसार शहर से अवैध अतिक्रमण अवैध होर्डिंग अवैध निर्माण हटाने की कार्यवाही लगातार चल रही है।