कैमकुस लॉ कॉलेज ने मनाया पर्यावरण संरक्षण सप्ताह

  • पर्यावरण हमारे लिए एक उपहार: संजीव कुमार त्यागी

गाजियाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैमकुस कॉलेज ऑफ लॉ में पर्यावरण संरक्षण सप्ताह मनाया गया। इस मौके पर कॉलेज के पुस्तकालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में कई छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने रेखा चित्रो, संक्षिप्त नाटकों तथा व्याख्यान के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताया एवं अन्य छात्र-छात्राओं को जागरुक किया। छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिये कैमकुस कालेज ऑफ लॉ के चेयरमैन करुणाकर शुक्ला एवं कॉलेज के प्राचार्य संजीव कुमार त्यागी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संयोजिका मेघा जुनेजा एवं नीलम त्रिपाठी रही।

कॉलेज के प्राचार्य संजीव कुमार त्यागी ने छात्र-छात्राओं के लिए अपने संबोधन में सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए कहा पर्यावरण हमारे लिए एक उपहार है। इसे बचाएं और सुरक्षित करें। पर्यावरण और पृथ्वी दिवस एक दिन के लिए आयोजित कर हम अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर लेते हैं, लेकिन वास्तव में हमें रोजाना अपनी जीवन शैली के दौरान ऐसे कार्य करने चाहिए, जिससे पर्यावरण की रक्षा को बल मिले। उन्होंने कहा हमें धरती की रक्षा करने के लिए इसे ग्लोबलवार्मिंग, अत्यधिक मशीनीकरण के साथ पेड़ों के लगातार काटे जाने पर प्रतिबंधित लगाने की जरूरत है। उन्होने स्टोकहोम, संघोष्ठी एवं पर्यावरण कानून के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की। इसके पूर्व कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण द्वारा पूरे सप्ताह अभियान चलाकर जगह-जगह पौधरोपण किया गया एवं संस्थानों में संगोष्ठी कर लोगों में जागरूकता सृजित की।